Movie prime
PMC_Hospital

IND vs NZ: विराट कोहली का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड के करीब, 12 रन बनाते ही रचेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे में नंबर-3 पर 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनेंगे कोहली; रिकी पोंटिंग को काफी पीछे छोड़ रचेंगे इतिहास

Ad

 
Virat
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में सभी की निगाहें दिग्गजों की वापसी पर टिकी हुई हैं। इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक ऐसे 'महा-रिकॉर्ड' की दहलीज पर खड़े हैं, जिसे वनडे क्रिकेट के इतिहास में आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है। पहले वनडे में महज 12 रन बनाते ही विराट कोहली इतिहास रच देंगे।

Ad

नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

वनडे फॉर्मेट में नंबर तीन की पोजीशन को टीम की रीढ़ माना जाता है। विराट कोहली जैसे ही पहले वनडे में 12 रन पूरे करेंगे, वह वनडे क्रिकेट में 3rd डाउन पोजीशन पर बैटिंग करते हुए 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे।

अब तक विराट ने इस पोजीशन पर खेलते हुए 250 पारियों में 61.55 की औसत से 12,988 रन बनाए हैं। इसमें उनके 48 वनडे शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं।


रिकी पोंटिंग को काफी पीछे छोड़ेंगे कोहली

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग (12,662 रन) दूसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग के अलावा दुनिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज नंबर-3 पर 10,000 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है।

अगर किसी एक खास बैटिंग पोजीशन पर सबसे ज्यादा रनों के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बात करें, तो वह महान सचिन तेंदुलकर (ओपनिंग करते हुए 15,310 रन) के नाम दर्ज है। अब कोहली नंबर-3 पर 13 हजार का आंकड़ा छूने से महज एक कदम दूर हैं।


 

न्यूजीलैंड के खिलाफ रहा है धमाकेदार रिकॉर्ड

कीवी गेंदबाजों के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। पिछले 16 सालों में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 36 वनडे मैचों में उन्होंने 57.48 की औसत से 1,897 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कोहली

आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 38 वर्ष के होने जा रहे विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। साल 2026 में अब तक खेली गई 9 पारियों में उन्होंने 69 की औसत से 552 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक (उच्चतम नाबाद 139) और 3 अर्धशतक शामिल हैं।