Movie prime
PMC_Hospital

Ind vs Eng: 'मैं वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाऊंगा', वर्ल्ड कप विनर के इस बड़े बयान से मचा तहलका

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 से पहले पूर्व कप्तान के. श्रीकांत ने दी बड़ी सलाह, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बताया ओपनिंग की पहली पसंद।

Ad

 
vaibhav
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

स्पोर्ट्स डेस्क, भदैनी मिरर। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले क्रिकेट गलियारों में प्लेइंग इलेवन (Playing 11) को लेकर बहस तेज हो गई है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर होने वाले इस महामुकाबले से पहले 1983 वर्ल्ड कप विजेता और पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी है। हालांकि, श्रीकांत की इस टीम में आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है, जिसे लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है।

Ad
Ad

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं खिलाना चाहते श्रीकांत?

फैंस को उम्मीद थी कि आईपीएल के धाकड़ प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन श्रीकांत इसके पक्ष में नहीं हैं। श्रीकांत का मानना है कि वैभव को मौका देने का सही समय आयरलैंड सीरीज थी।

पूर्व कप्तान ने कहा:

"वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में जरूर मौका मिलना चाहिए था। जब पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया था, तो दूसरे मैच में उन्हें आराम देकर वैभव को आजमाया जा सकता था। आईपीएल में वैभव ने मुश्किल हालात में बेहतरीन पारियां खेली थीं, वो टीम को मैच जिता सकते थे। लेकिन अब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में उन्हें सीधे उतारना सही फैसला नहीं होगा।"

श्रीकांत के मुताबिक, अब इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और वैभव को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Ad

श्रीकांत की पसंदीदा ओपनिंग जोड़ी और मिडिल ऑर्डर

श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर ओपनर अपनी टीम में रखा है। उनके मुताबिक तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को आना चाहिए, जबकि कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सबसे उपयुक्त हैं। मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए उन्होंने तिलक वर्मा और धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे पर भरोसा जताया है।

Ad

गेंदबाजी विभाग में इन दिग्गजों और युवाओं को मौका

स्पिन डिपार्टमेंट में श्रीकांत ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान उन्होंने हर्षित राणा, युवा सनसनी प्रिंस यादव और अनुभवी अर्शदीप सिंह के कंधों पर सौंपी है।

श्रीकांत की पसंदीदा टीम इंडिया XI (First 2 T20Is):

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।