Movie prime
PMC_Hospital

IND A vs SL A Semi Final: 40 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में पुल शॉट के चक्कर में गवांया विकेट, लसिथ क्रूसपुल्ले ने लपका कैच

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर खेल डेस्क: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तेजतर्रार पारी 40 रन पर थम गई। गुरुवार को श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे इस अहम नॉकआउट मुकाबले में वैभव आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे थे, लेकिन जनिथ लियानगे की शॉर्ट गेंद उनके लिए भारी पड़ गई।

Ad

8वें ओवर में शॉर्ट बॉल के जाल में फंसे वैभव

भारतीय पारी के आठवें ओवर में श्रीलंका ए के गेंदबाज जनिथ लियानगे ने ओवर द विकेट शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जो कंधे की ऊंचाई के पास बाहर निकल रही थी। वैभव ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के इरादे से पुल लगाने की कोशिश की, लेकिन वे गेंद पर सही नियंत्रण नहीं बना सके।

शॉट खेलते वक्त वैभव का निचला हाथ बल्ले से फिसल गया और गेंद मिड-ऑन के ऊपर हवा में ऊंची उठ गई। वहां मौजूद लसिथ क्रूसपुल्ले ने पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच लपका और वैभव की पारी का अंत कर दिया। इस अहम विकेट के गिरते ही श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने जोरदार जश्न मनाया।

27 गेंदों पर खेली 40 रन की तूफानी पारी

आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। गौरतलब है कि इससे पिछले मुकाबले में वैभव ने महज 53 गेंदों पर 28 छक्कों की मदद से 204 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। सेमीफाइनल में भी फैंस को उनसे वैसी ही विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।

  • श्रीलंका ए: लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुन धनंजय, जनिथ लियानगे, रवींदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, लाहिरू समराकून और गरुका संकेत।