Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: बाल विद्यालय प्रहलादघाट में 310 प्रतिभागियों के साथ भव्य चेस टूर्नामेंट आयोजित

मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ ने दीप प्रज्वलन कर टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

Ad

 
Bal vidyalay
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी।  3 दिसंबर 2025 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रहलादघाट में शैक्षणिक एवं खेल विकास की श्रृंखला के तहत भव्य चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 310 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्कूल के उप-प्रबंधक मंजुल पांडेय और मुकुल पांडेय ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई।

Ad
Ad

Bal vidyalay

इस प्रतियोगिता में वाराणसी के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें बाल विद्यालय प्रहलादघाट एवं डुमरी, ग्लेनहील, सनबीम लहरतारा, हैप्पी मॉडल, अन्नपूर्णा, वनीता पब्लिक स्कूल, वरुणा, डिवाइन सैनिक, सारनाथ डालिम्स (रामकटोरा एवं पहाड़िया), सेंट जॉन्स मड़ौली और जयपुरिया प्रमुख रहे।

Ad

Bal vidyalay

प्रतियोगिता का संचालन वाराणसी चेस एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार और मुख्य निर्णायक तुषार जी ने किया। प्रत्येक टीम ने 6 राउंड में प्रतिस्पर्धा कर अपनी स्थिति मजबूत की। टूर्नामेंट का आयोजन स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर एवं आयोजन सचिव तरुण मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

Ad

Bal vidyalay.jpg

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहलता पांडेय ने उपस्थित सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और आयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन ने खेलों और बौद्धिक विकास के महत्व को उजागर किया और छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया।

Bal vidyalay