Movie prime
PMC_Hospital

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भव्यता से मनाया गया अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव, बाबा को लगा 51 किलो लड्डू का भोग

नरका चौदस व अमावस्या के संधिकाल में हुआ पंचामृत स्नान और तेल-सिंधुर का लेपन; दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी: सनातन आस्था के केंद्र श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। नरका चौदस और अमावस्या के पावन संधिकाल (मध्यरात्रि) पर विधि-विधान के साथ बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Ad
Ad

 

पंचामृत स्नान और सुगंधित पुष्पों से अलौकिक शृंगार

जन्मोत्सव के अनुष्ठान के तहत हनुमत लला को सर्वप्रथम पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके पश्चात उन्हें परंपरागत रूप से तेल-सिंधुर का लेपन कर दिव्य नूतन वस्त्र धारण कराए गए। बाबा का बेला, तुलसी, गेंदा और कुंड जैसे सुगंधित पुष्पों की मालाओं से बेहद मनमोहक और भव्य शृंगार किया गया, जिसे देख दर्शन करने वाले निहाल हो गए।

 

51 किलो लड्डू का भोग और महाआरती

अक्षयवट हनुमान को इस खास अवसर पर 51 किलोग्राम लड्डू सहित विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों और मिष्ठान्न का भव्य भोग अर्पित किया गया। रविवार की भोर में महंत रमेश गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य शृंगार के उपरांत बाबा की महाआरती की, जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

आरती के बाद सतीश गिरी और अंकित मिश्रा ने उपस्थित भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में महंत बच्चा पाठक, महंत नील कुमार मिश्रा, राजू पाठक, वेद, अभय और कान्हा का विशेष सहयोग रहा। विश्वनाथ धाम में गूंजते हनुमान भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।