Surya Grahan 2026 Rashifal: हरियाली अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
Surya Grahan 2026: भारत में अदृश्य रहने के बाद भी बदलेगा राशियों का भाग्य, जानें मिथुन, कर्क, कन्या समेत इन राशियों के सटीक उपाय
वाराणसी (भदैनी मिरर ज्योतिष डेस्क) : आगामी 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण तो कहीं आंशिक रूप से दिखाई देगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में अदृश्य (दिखाई नहीं देगा) रहेगा, लेकिन इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर समान रूप से पड़ने वाला है।


प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर भूमिका के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का प्रभाव लगभग 90 दिनों (3 महीने) तक रहता है। ग्रहण हमेशा नकारात्मक नहीं होता, बल्कि कई राशियों के लिए यह बेहद शुभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से किन 5 भाग्यशाली राशियों की किस्मत बदलने वाली है और उन्हें क्या उपाय करने चाहिए:

1. मिथुन राशि (Gemini): करियर में मिलेंगे तरक्की के शानदार अवसर
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण भाग्य का साथ लेकर आ रहा है। कार्यस्थल पर बॉस के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आपकी गिनती एक मजबूत एंप्लाई के रूप में होगी। समाज और दफ्तर में आपके काम को विशेष तवज्जो मिलेगी।

अचूक उपाय: सूर्य ग्रहण के दिन से नियमित रूप से सूर्योदय के 45 मिनट के भीतर 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करें। साथ ही अपनी बहन या बुआ को हरे रंग की वस्तुएं दान करें।
2. कर्क राशि (Cancer): बनेंगे लीडर, मिलेगा अप्रत्याशित लाभ
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है। आप मानसिक और भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र या समाज में आप एक लीडर के रूप में उभर सकते हैं। आपको कुछ ऐसे सुनहरे अवसर मिलेंगे, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
अचूक उपाय: ग्रहण के बाद कम से कम 45 दिनों तक नियमित रूप से 'विष्णु सहस्रनाम' का पाठ करें और चीनी का दान करें। अपनी भावनाओं को हर किसी से शेयर करने से बचें।
3. कन्या राशि (Virgo): रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम, रुके हुए काम होंगे पूरे
यह सूर्य ग्रहण आपको आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और आपसी तालमेल मजबूत होगा। लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे।
अचूक उपाय: ग्रहण काल के दौरान 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर पानी की व्यवस्था करें या लेबर क्लास (मजदूरों) को दूध व पानी का दान करें।
4. कुंभ राशि (Aquarius): दूर होगी विवाह की बाधा, धन प्राप्ति के प्रबल योग
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी रहने वाला है। यदि आपके विवाह या किसी मांगलिक कार्य में लंबे समय से बाधा आ रही थी, तो वह अब दूर होगी। विदेश जाने या नए व्यापार की योजना सफल होगी और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।
अचूक उपाय: ग्रहण काल में भगवान गणेश की साधना करें। ग्रहण के बाद पीतल के एक लोटे में पीली सरसों भरकर किसी शिव मंदिर में दान करें, इससे जीवन में बेहतरीन ग्रोथ मिलेगी।
5. मीन राशि (Pisces): निर्णयों से होगा बड़ा लाभ, कार्यों में आएगी तेजी
मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण जीवन में एक बेहतरीन संतुलन लेकर आएगा। आने वाले 90 दिनों में आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही सुस्ती खत्म होगी और कामों में तेजी आएगी।
अचूक उपाय: सूर्य ग्रहण के दौरान 'ॐ ह्रीं गुरुवे नमः' मंत्र का मानसिक जाप करें। ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मौसमी फलों का दान करें।
