Movie prime
PMC_Hospital

काशी विश्वनाथ धाम में अक्षय तृतीया पर विशेष अनुष्ठान: बाबा के शिवलिंग पर लगा 'कुंवरा', अब सावन तक होगा अविरल जलाभिषेक

अक्षय तृतीया पर बद्रीनारायण स्वरूप में बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार, भीषण गर्मी के कारण लगा 'कुंवरा' (शॉवर), फलों के रस से हुआ विशेष अभिषेक

Ad

 
baba vishwanath
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में अक्षय तृतीया का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में इस अवसर पर परंपरागत विधि-विधान के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। अक्षय तृतीया के साथ ही काशी में ग्रीष्मकालीन परंपराओं की शुरुआत भी हो गई है।

Ad
Ad

बाबा पर लगा 'कुंवरा', अब सावन तक मिलेगी शीतलता

सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा आज बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग पर 'कुंवरा' (विशेष शॉवर) स्थापित किया गया। यह विशेष व्यवस्था बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिवलिंग पर निरंतर जलधारा प्रवाहित करने के लिए की जाती है। अब आज से लेकर पवित्र श्रावण मास के अंत तक बाबा का अविरल जलाभिषेक होता रहेगा, जो भक्तों के लिए दर्शन का एक अद्भुत अनुभव होता है।

Ad

बद्रीनारायण स्वरूप में दर्शन और विशेष अभिषेक

अक्षय तृतीया पर भगवान विश्वेश्वर का श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। मध्यान्ह भोग आरती के दौरान बाबा का विभिन्न फलों के रसों से विशेष अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय बद्रीविशाल' के जयघोष से गुंजायमान रहा।

Ad

श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय की व्यवस्था

वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर न्यास ने मानवीय पहल की है। धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और वहां तैनात कर्मियों के लिए बेल, नींबू और दही से बने शीतल शरबत का वितरण किया गया। न्यास का उद्देश्य है कि धाम आने वाले हर भक्त को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ सुलभ सुविधाएं भी प्राप्त हों।

मंदिर न्यास ने दी शुभकामनाएं

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अक्षय तृतीया के अवसर पर समस्त सनातन समाज को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। न्यास ने भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की है।