Movie prime
PMC_Hospital

Shardiya Navratri 2025: कब से हो रही नवरात्रि की शुरुआत, जानें तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Ad

 
navratri
WhatsApp Group Join Now

Ad

Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। शरद ऋतु के आगमन के कारण इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को दशहरे के साथ होगा।

Ad

क्यों है खास यह नवरात्रि?

मां दुर्गा की भक्ति के लिए नवरात्रि के ये नौ दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मान्यता है कि इस अवधि में की गई साधना और उपासना से भक्तों के जीवन से तमाम संकट दूर होते हैं और मां दुर्गा स्वयं पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों का कल्याण करती हैं।

प्रमुख तिथियां

  • 22 सितंबर – कलश स्थापना (घटस्थापना)

  • 30 सितंबर – महाअष्टमी

  • 1 अक्टूबर – महानवमी

  • 2 अक्टूबर – विजयादशमी व प्रतिमा विसर्जन

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

इस बार घटस्थापना का सबसे उत्तम समय सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना करने का समय 11:49 बजे से 12:38 बजे तक है।