Movie prime
PMC_Hospital

September 2026 Festival List: सितंबर में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी से पितृ पक्ष तक... देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

भाद्रपद मास में रहेगा भक्ति और अध्यात्म का माहौल; कजरी तीज, हरतालिका तीज, अनंत चतुर्दशी और गणेश उत्सव समेत पड़ेंगे कई बड़े पर्व।

Ad

 
Festival
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

डिजिटल डेस्क (भदैनी मिरर)। हिंदू पंचांग के अनुसार, सितंबर का महीना (भाद्रपद मास) धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत पवित्र, शुभ और फलदायी माना जाता है। अगस्त के बीतने के साथ ही सितंबर में कई बड़े व्रत, पर्व और अनुष्ठान आयोजित होंगे, जिससे पूरा महीना आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा।

Ad
Ad

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों और धर्मशास्त्रियों के अनुसार, सितंबर 2026 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी और पितृ पक्ष जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे।

पूजा-पाठ और व्रत की योजना बनाने के लिए देखें सितंबर 2026 की पूरी तिथिवार सूची:

Ad

सितंबर 2026 की तिथिवर व्रत एवं त्योहार सूची

  •  04 सितंबर (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 05 सितंबर (शनिवार): दही हांडी
  • 07 सितंबर (सोमवार): अजा एकादशी
  • 08 सितंबर (मंगलवार): भौम प्रदोष व्रत, पर्यूषण पर्व आरंभ
  • 09 सितंबर (बुधवार): मासिक शिवरात्रि
  • 14 सितंबर (सोमवार): हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ)
  • 15 सितंबर (मंगलवार): ऋषि पंचमी
  • 17 सितंबर (गुरुवार): विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
  • 19 सितंबर (शनिवार): राधा अष्टमी
  • 22 सितंबर (मंगलवार): परिवर्तिनी एकादशी
  • 24 सितंबर (गुरुवार): गुरु प्रदोष व्रत
  • 25 सितंबर (शुक्रवार): अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
  • 26 सितंबर (शनिवार): भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
  • 27 सितंबर (रविवार): पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) का शुभारंभ

भाद्रपद मास में क्या करें और क्या न करें?

धर्मशास्त्रों के अनुसार भाद्रपद मास में भगवान श्रीकृष्ण और सिद्धि विनायक श्री गणेश जी की विशेष उपासना का विधान है।

  •  शुभ फल के लिए: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें।
  • दान-पुण्य: अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और फल का दान करें।
  • सकारात्मकता: मन में सात्विक विचार रखें, संयम का पालन करें और सात्विक आहार ग्रहण करें।