Movie prime
PMC_Hospital

ढलते सूरज को प्रणाम, अटूट विश्वास का पैगाम: काशी के घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

गंगा घाटों से लेकर सरोवरों तक दिखा मिनी बिहार जैसा नजारा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी: लोक आस्था के महापर्व 'छठ' के पहले दिन रविवार को धर्मनगरी वाराणसी में अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। काशी के गंगा घाटों से लेकर कुंडों, तालाबों और सरोवरों तक आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरी नगरी 'मिनी बिहार' में तब्दील नजर आई। रविार की शाम हजारों की संख्या में व्रती परिवारों के साथ गंगा घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया।

Ad
Ad

अस्सी घाट, सामने घाट, भदैनी, तुलसी घाट, दशाश्वमेध, शीतला घाट, राजघाट और नमो घाट समेत गंगा के सभी 84 घाटों पर व्रतियों के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। बरेका स्थित सूर्य सरोवर और शिवपुर के गणेश पोखरा पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। पर्व के दूसरे दिन यानी सोमवार भोर में उगते हुए सूर्य (उदीयमान सूर्य) को अर्घ्य के साथ इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

ds

ew

e

घाटों पर विशेष तैयारियां और बीएचयू के प्रोफेसरों की सहभागिता

व्रतियों की सुविधा के लिए अस्सी घाट पर विशेष वेदियां बनाई गई हैं और सीढ़ियों पर जमी सिल्ट को हटाकर समतल किया गया है। वहीं, बरेका स्थित सूर्य सरोवर में जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए पंप लगाकर अतिरिक्त पानी निकाला गया। इस पावन पर्व पर आम नागरिकों के साथ-साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कई प्रतिष्ठित प्रोफेसर और उनके परिवार भी घाटों पर व्रत की परंपरा निभाते नजर आए।

ds

ds

e

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: एनडीआरएफ की 9 टीमें तैनात

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता रही। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की 9 टीमों को मैदान में उतारा गया है। प्रत्येक टीम में 30 बचावकर्मी शामिल हैं, जो रेस्क्यू मोटर बोट, वाटर एंबुलेंस, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, ऑक्सीजन सिलेंडर और प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ मुस्तैद हैं।

  • आठ प्रमुख घाटों और सरोवरों पर अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

  • सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद ले रही है, जिसे कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जा रहा है।

  • नगर निगम ने सुरक्षा के लिहाज से 30 घाटों (जैसे तुलसी घाट, अस्सी, ललिता, पंचगंगा आदि) को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है, जहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

qw

jj

यातायात और वाहन डायवर्जन प्लान लागू

भीड़भाड़ और जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है।

  • रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। छठ पूजा से जुड़े वाहनों को मजदा टॉकीज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज की ओर डायवर्ट कर पार्क कराया जा रहा है।

  • भारी वाहनों के प्रवेश पर भी कड़ाई बरती जा रही है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है।

प्रशासनिक मुस्तैदी और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के बीच काशी में छठ का यह महापर्व पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ मनाया जा रहा है।

ds