Movie prime
PMC_Hospital

बाढ़ से तबाही पर चिंतित हुए प्रेमानंद महाराज, लोगों से की ये अपील

Ad

 
swami premanand ji
WhatsApp Group Join Now

Ad

देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में इस समय बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। पंजाब के 1400 से अधिक गांव पानी में डूब चुके हैं। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और लाखों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

वृंदावन में भी बाढ़ का असर

मथुरा-वृंदावन क्षेत्र भी बाढ़ की मार झेल रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से यहां के 45 गांव जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन ने राहत कार्य चलाते हुए अब तक 9 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर शिविरों में पहुंचाया है।

Ad
Ad

प्रेमानंद महाराज का संदेश

वृंदावन स्थित श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम के प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा हमें चेतावनी देती है कि हमें पर्यावरण का अंधाधुंध दोहन रोककर लंबे समय तक काम आने वाली तैयारी करनी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि, “देशभर में लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। वृंदावन में भी हजारों लोग बिना खाना, पानी और बिजली के कठिनाई झेल रहे हैं। हमारे संतजन नाव से गांव-गांव जाकर भोजन और राहत सामग्री बांट रहे हैं। अगर आप समर्थ हैं, तो लोगों को भोजन कराएं। इंसान का जीवन तभी सार्थक है जब वह दूसरों के काम आ सके।”

Ad

कई राज्यों में बिगड़ा हाल

पिछले कुछ हफ्तों में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है। केंद्र और राज्य सरकारें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं, लेकिन हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं।