Movie prime
PMC_Hospital

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भोर से ही शुरू हुआ स्नान-पूजन 

सामने घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट समेत अन्य तटों पर लगी श्रद्धालुओं की कतारें, अंतिम कार्तिकी स्नान के साथ कार्तिक मास के नियम-संयम का हुआ समापन

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार (24 नवंबर 2026) को धर्मनगरी वाराणसी के गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही शहर की गलियों और मार्गों से होते हुए श्रद्धालुओं का रेला गंगा तटों की ओर उमड़ पड़ा। भोर से लेकर शाम तक गंगा स्नान, पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा।

Ad

News

अंतिम कार्तिकी स्नान के साथ कार्तिक मास के विधान का समापन

पूर्णिमा के इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसी के साथ पूरे कार्तिक मास चलने वाले स्नान, ध्यान और नियम-संयम के विधान का विधिवत समापन हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर घाटों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहा।

पूर्वांचल और दक्षिण भारत से पहुंचे श्रद्धालु

इस महापर्व पर मां गंगा में स्नान व पुण्य अर्जन के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक-दो दिन पहले ही काशी पहुंच गए थे। शहर के होटल व धर्मशालाएं फुल होने के कारण कई श्रद्धालुओं ने घाटों और खुले स्थानों के किनारे ही रात्रि विश्राम किया।

सामने घाट, अस्सी घाट, तुलसी घाट, रीवा घाट और चेतसिंह घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट व रविदास घाट तक स्नानार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। घाटों पर श्रद्धालुओं ने मन्नत व संकल्प के अनुसार पूजन कराया, मां गंगा को चुनरी व नैवेद्य अर्पित किया, मंगल गीत गाए तथा भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान-पुण्य किया।