Movie prime
PMC_Hospital

October Festival Calendar 2026: जितिया, शारदीय नवरात्रि से लेकर दशहरा और करवा चौथ तक; देखें अक्टूबर के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

11 अक्टूबर को घटस्थापना तो 20 को मनेगा दशहरा; जानिए करवा चौथ, शरद पूर्णिमा और जितिया व्रत की सही तिथियां

Ad

 
october festival calendar
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर: अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत फलदायी और उत्सवधर्मी रहने वाला है। आश्विन और कार्तिक मास के संगम वाले इस महीने में जितिया, शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी (दशहरा), शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे कई बड़े व सनातन परंपरा के प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। महीने की शुरुआत में पितृ पक्ष का समापन होगा, जिसके तुरंत बाद देवी पूजा और त्योहारों का उल्लास शुरू हो जाएगा।

Ad


 

11 अक्टूबर को घटस्थापना से होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता है।

  • प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 10 अक्टूबर 2026 की रात 09:19 बजे

  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 11 अक्टूबर 2026 की रात 09:30 बजे

  • कलश स्थापना व पहला व्रत: उदया तिथि के अनुसार 11 अक्टूबर को घटस्थापना के साथ माँ शैलपुत्री के पूजन से नवरात्रि का प्रारंभ होगा।

20 अक्टूबर को मनेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व 'दशहरा'

अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) का पर्व आश्विन शुक्ल दशमी को मनाया जाता है।

  • दशमी तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर दोपहर 12:50 बजे

  • दशमी तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर दोपहर 02:11 बजे

  • दशहरा पर्व: उदया तिथि के मान से 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

25 को शरद पूर्णिमा और 29 अक्टूबर को करवा चौथ

  • शरद पूर्णिमा (25 अक्टूबर): कोजागरी व रास पूर्णिमा के रूप में प्रसिद्ध इस दिन माँ लक्ष्मी और चंद्र देव का पूजन होता है। मान्यता है कि इस रात आकाश से अमृत वर्षा होती है, इसलिए खुले आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है।

  • करवा चौथ (29 अक्टूबर): सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का यह व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 01:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे समाप्त होगी।

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची:

तिथि व्रत एवं त्योहार
03 अक्टूबर (शनिवार) जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया), कालाष्टमी
06 अक्टूबर (मंगलवार) इंदिरा एकादशी
08 अक्टूबर (गुरुवार) गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 अक्टूबर (शनिवार) सर्वपितृ अमावस्या (पितृ पक्ष समाप्त)
11 अक्टूबर (रविवार) शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना
16 अक्टूबर (शुक्रवार) सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
17 अक्टूबर (शनिवार) सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर (सोमवार) दुर्गाष्टमी, महानवमी
20 अक्टूबर (मंगलवार) विजयादशमी / दशहरा
22 अक्टूबर (गुरुवार) पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर (शुक्रवार) शुक्र प्रदोष व्रत
25 अक्टूबर (रविवार) शरद पूर्णिमा, कोजागरी लक्ष्मी पूजा
26 अक्टूबर (सोमवार) महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर (गुरुवार) करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी