Movie prime
Ad

काशी विश्वनाथ धाम में ‘गंगा द्वार’ पर शुरू हुई नई गंगा आरती, पहले दिन हजारों भक्त बने साक्षी

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शाम 6 बजे से आरती का शुभारंभ, सात अर्चकों ने 45 मिनट तक की मां गंगा की आराधना
 

Ad

 
Ganga Arti
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। धर्मनगरी वाराणसी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एक नई धार्मिक परंपरा की शुरुआत हुई है। काशी विश्वनाथ धाम स्थित ‘गंगा द्वार’ पर मां गंगा की भव्य आरती का गुरुवार शाम 6 बजे से शुभारंभ किया गया।

यह गंगा आरती श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से आयोजित की जा रही है। पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती के साक्षी बने और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Ad
Ad

ganga Arti
सात अर्चकों ने की 45 मिनट तक आरती

न्यास की ओर से सात अर्चकों ने करीब 45 मिनट तक मां गंगा की विधि-विधान से आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “जय मां गंगा” के जयघोष और करताल ध्वनि के साथ आरती में सहभागिता की।
बताया जा रहा है कि यह काशी में होने वाली पांचवीं भव्य गंगा आरती होगी, जिससे अब बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु गंगा आरती का भी लाभ ले सकेंगे।

Ad

ganga aarti 2

पहले दिन ही उमड़ी भारी भीड़

चैत्र नवरात्रि और विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिवस पर आयोजित इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गंगा तट पर मौजूद भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
आरती के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, मंडलायुक्त एस राज लिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Ad
 
Ad