Movie prime
Ad
Ad

माँ कूष्मांडा मंदिर श्रृंगार समारोह: शास्त्रीय-लोक संगीत से गुंजायमान रहा चौथा दिन, देखें कलाकारों की पूरी सूची

शास्त्रीय और लोक संगीत की सुर लहरियों ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध 

Ad

 
Maa
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। दुर्गाकुंड स्थित माँ कूष्माण्डा दुर्गा मंदिर में जारी वार्षिक श्रृंगार एवं संगीत समारोह के चौथे दिन भक्तिरस और शास्त्रीय संगीत की अद्वितीय धारा बही। जहां एक ओर भजन सम्राट नंदू मिश्रा और डॉ. जागृति लूथरा प्रसन्ना ने अपने भजनों से भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया, वहीं शास्त्रीय और लोक संगीत की प्रस्तुतियों ने पूरे मंदिर प्रांगण को संगीतमय बना दिया।
Nandu
सायंकाल गोरखपुर से आए भजन सम्राट नंदू मिश्रा ने  “गणपति रखो मेरी लाज” से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद “अड़हुल फूल के हार”, “बड़ा सुंदर है माँ का दरबार” और “होने लगी है अब कृपा” जैसे भजनों से उन्होंने भक्तों का मन मोह लिया। वहीं, दिल्ली से आईं प्रसिद्ध गायिका डॉ. जागृति लूथरा प्रसन्ना ने अपने सूफ़ियाने अंदाज से “जय जय जोतवाली माँ”, “खोलो बंद किस्मत का ताला” और “तेरे नाम का गिद्दा मईया” जैसे भजनों पर श्रोताओं को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
Ad
Ad
Ad
Durgakund
इसके पूर्व शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों में सौरभ प्रसाद बनौधा का बाँसुरी वादन विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने राग मारवा में महिषासुर मार्दिनी स्त्रोत और धुन “तूने मुझे बुलाया शेरावाली” प्रस्तुत की। तबले पर गुरु प्रसाद शुक्ला ने संगत की। प्रयागराज से आयीं उर्वशी जेटली ने भरतनाट्यम की अद्वितीय प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने माँ दुर्गा की पराशक्ति और कृष्ण मधुराष्टकम को भावांजलि अर्पित की। इसके अलावा सचिन प्रसन्ना का बाँसुरी वादन और श्रीकांत मिश्रा की तबला संगत ने भी दर्शकों को प्रभावित किया।
Ad
Ad
भक्ति संगीत की श्रृंखला में पूनम शर्मा, महुआ बनर्जी, गोविंद गोपाल, रंजना राय, अमलेश शुक्ला, स्नेहा अवस्थी सहित दर्जनों कलाकारों ने माँ की स्वराधना की। भजन गायकों का संयोजन प्रभुनाथ राय दाढ़ी ने किया।
Mata kushmanda
स्वर्ण मुण्डमाला से हुआ विशेष श्रृंगार
समारोह के चौथे दिन माँ कूष्माण्डा का विशेष श्रृंगार स्वर्ण मुण्डमाला से किया गया। पंचगव्य स्नान के बाद माँ को हैदराबादी पीले व हरे दुपट्टे से सजाया गया। इसके बाद स्वर्णजड़ित मुखौटे का हार और कोलकाता से लाए गए विशेष कमल, गुलाब, पारिजात और रजनीगंधा के पुष्पों से माँ को श्रृंगारित किया गया। रात्रि आठ बजे महाआरती संपन्न हुई, जिसका अनुष्ठान पं. कौशलपति द्विवेदी और पं. किशन दुबे ने किया।
Ad
इस अवसर पर महंत राजनाथ दुबे और संयोजक पं. विश्वजीत दुबे ने सभी कलाकारों का सम्मान किया। मंच संचालन सोनू झा ने किया। कार्यक्रम में पं. कौशलपति द्विवेदी, संजय दुबे, विकास दुबे, प्रकाश दुबे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की पूरी सूची
रविवार 24 अगस्त 2025 (रात्रि 8:30)
1. पल्लवी पाण्डेय 
2. विजय कपूर
3. भावना सिंह
4. पवन परदेशी
5. करिश्मा पाण्डेय
6. सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल'
7. गोपाल राय
8. आराधना सिंह
9. सुमन अग्रहरी
10. अजय अजनवी
11. आरती सिन्हा
12. प्रियंका पाण्डेय
13. सर्वेश लाल यादव
14. हंसच राज चादव
15. अरूण सिंह 'दरोगा जी'
16. कौशल सिंह
17. वर्षा कश्यप
18. सुश्री निर्मल सिंह (मिर्जापुर)
19. धीरज तिवारी
20. विक्की तिवारी 'छोटा पागल'
21. छोटू शुक्ला
22. राहुल मुखर्जी (ओडिसी नृत्य)
23. अनमोल सिंह
24. खुशी मिश्रा
25. ज्योति माही
26. पूजा मोदनवाल
27. श्रद्धा पाण्डेय
28. राजन तिवारी
29. व्यास मौर्या
सोमवार 25 अगस्त 2025 (रात्रि 8:30 बजे)
1. गीतांजली मौर्या
2. भरत शर्मा व्यास
3. आर्चन बाबू
4. अरविंद अकेला कल्लू
5. शैल बाला सरकार
6. अर्चना तिवारी
7. संजीत सागर
8. रविन्द्र सिंह ज्योति
9. सरोज वर्मा
10. प्रियंका सिंह
11. गोपाल त्रिपाठी
12. प्रिया पलक
13. कृष्णा भोजपुरिया
14. प्रिया तिवारी
15. कृष्ण कुमार तिवारी
16. शुभम तिवारी
17. मृत्युंजय मिश्रा
18. वैष्णवी राय
19. राज नन्दनी (कथक, कलकत्ता)
20. शुभम जायसवाल (शास्त्रीय गायन)
21. दिलीप कुमार मोदनवाल (मुन्ना)
22. पारूल नन्दा
23. कुमार विनीत सिंह
24. मुन्ना लाल मोदन (गायन)
25. रिचा राज
26. राकेश चौबे संगम
27. ज्योति गुप्ता
मंगलवार 26 अगस्त 2025 (दोपहर 12:00 बजे)
1. पं० कुसुम किशोरी
2. अंजली तिवारी
3. राकेश तिवारी
4. सत्यम यादव
5. अंजली उर्वशी
6. अरूण चौबे
7. उजाला विश्कर्मा
8. शुभम जायसवाल
9. पुनीत जेठली (पागल बाबा)
10. अनन्या मिश्रा
11. नीरज पाण्डेय
12. पवन राय
13. अमन पाण्डेय
14. अंकित जायसवाल
15. वर्षा मयूरी
16. सुरेन्द्र सुगम
17. प्रिया गुप्ता
18. पवन चौबे
19. गीता पाल
20. प्रिया केतन
21. रीता शर्मा
22. वासुदेव तिवारी
23. अमित साजन
24. कुमार साहिल
25. मोहन सिंह
26. विजय शर्मा 'राही'
27. आलाके नादान
28. गोलू
29. वन्दना सिंह (प्रयागराज)
30. राकेश यादव 
31. अमरमणि दूबे
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB