Movie prime
PMC_Hospital

काशी विश्वनाथ मंदिर में अति रुद्र पाठ, सनातन धर्म पर आतंकी हमले के प्रतिकार का संकल्प

Ad

 
kashi vishwanath
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान "अति रुद्र पाठ" का आयोजन किया गया। यह आयोजन हाल ही में पहलगाम में सनातन धर्म को लक्षित कर किए गए वीभत्स आतंकी हमले के विरोध स्वरूप आयोजित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य महादेव के रौद्र स्वरूप का आह्वान कर आतंकी कृत्यों के विरुद्ध प्रतीकात्मक प्रतिकार करना था। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक के माध्यम से महादेव से सनातनधर्मियों के आत्मबल में वृद्धि और सबल प्रतिकार की शक्ति की कामना की।

Ad

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन न केवल एक आध्यात्मिक प्रतिक्रिया है, बल्कि यह सनातन धर्म पर बार-बार हुए हमलों के विरुद्ध सामूहिक चेतना और प्रतिरोध की भावना को जगाने का प्रयास भी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब सनातन धर्मी अपने लांछित धर्मस्थलों, अपमानित प्रतीकों और लुप्त परंपराओं को पुनः प्राप्त करने हेतु संगठित, सजग और सशक्त हों। पूरे वातावरण में ओम् नमः शिवाय के उच्च स्वर गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने महादेव से सनातन धर्म की रक्षा और आक्रामक प्रतिकार की शक्ति का आशीर्वाद मांगा। 

Ad

Navneeta