
Ganga Dusshera 2025: कब है गंगा दशहरा? जानें तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त




Ganga Dusshera 2025 : गंगा दशहरा का पर्व हर साल गंगा मैया की धरती पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। इस बार यह पावन तिथि 5 जून 2025 (बुधवार) को पड़ रही है। इस दिन गंगा में स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यदि आप इस दिन गंगा किनारे स्नान नहीं कर सकते, तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर पुण्य कमा सकते हैं। आइए जानते है गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त और इस दिन स्नान ृ-दान करने का क्या महत्व है।


गंगा दशहरा की तिथि और समय
-
दशमी तिथि प्रारंभ: 4 जून 2025, रात 11:54 बजे
-
दशमी तिथि समाप्त: 6 जून 2025, रात 2:15 बजे
-
मुख्य पर्व तिथि (उदया तिथि के अनुसार): 5 जून 2025
स्नान और दान के लिए शुभ योग
-
सिद्धि योग: सुबह 9:14 बजे तक
-
रवि योग और हस्त नक्षत्र: दिनभर मौजूद रहेंगे
-
तैतिल करण: दोपहर 1:02 बजे तक
-
गर करण: रात 2:15 बजे तक
इन योगों में स्नान, दान और पूजा विशेष फलदायी माने जाते हैं।
गंगा दशहरा पर क्या करें?
-
गंगा स्नान करें या स्नान के जल में गंगाजल मिलाएं और घर पर स्नान करें।
-
घर के मंदिर में दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा करें और आरती उतारें।
-
गरीबों और ज़रूरतमंदों को वस्त्र, अन्न, जल और धन का दान करें।
-
पूजा के बाद घर में प्रसाद बांटें और परिवार के साथ पर्व का पुण्य लाभ लें।
गंगा दशहरा का पर्व धार्मिक आस्था और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है। यह दिन उन लोगों के लिए विशेष फलदायी होता है जो पितृ तर्पण, मोक्ष प्राप्ति, और पापों से मुक्ति की कामना करते हैं।

