Movie prime
PMC_Hospital

अंधेरे से प्रकाश की ओर, व्रत से पूर्णता की ओर: काशी के 84 घाटों पर पूर्ण हुई छठी मइया की कठिन तपस्या

अस्सी, दशाश्वमेध और नमो घाट समेत 84 घाटों और सरोवरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब; सूर्य की पहली किरण के साथ व्रतियों ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

डिजिटल डेस्क ,वाराणसी। लोक आस्था, अनुशासन और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व 'छठ' सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही भव्य और दिव्य रूप से संपन्न हो गया। धर्मनगरी काशी में इस पावन अवसर पर गंगा के सभी 84 घाटों, गंगा पार के रेतीले क्षेत्रों, 130 से अधिक कुंडों, पोखरों और वरुणा नदी के तटों पर आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही लाखों व्रतियों और श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा।

Ad
Ad

Chhat pooja

Chhat pooja

भोर से ही घाटों पर जुटने लगी थी भीड़

रविवार की शाम अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य देने के बाद से ही व्रती महिलाएं और उनके परिजन सोमवार सुबह की पूजा की तैयारियों में जुट गए थे। सोमवार तड़के चार बजे से ही महिलाएं हाथों में सूप, गन्ना, केला, नारियल, ठेकुआ और विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों से सजी पूजा की टोकरी लिए घाटों की ओर बढ़ने लगीं।

अस्सी घाट, सामने घाट, भदैनी, तुलसी घाट, दशाश्वमेध, शीतला घाट, राजघाट और नमो घाट समेत तमाम प्रमुख स्थलों पर गजब का उत्साह देखने को मिला।

Chhat pooja

 Chhat pooja

सबसे ज्यादा व्रती और श्रद्धालु सामनेघाट से लेकर नमो घाट और गंगा उस पार (रेत पर) नजर आए। सूर्य के उगते ही अस्सी से लेकर दशाश्वमेध तक की गलियों में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि नजारा किसी बड़े उत्सव या देव दीपावली जैसा प्रतीत हो रहा था।

Chhat pooja

Chhat pooja

दूध और जल से अर्घ्य देकर पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत

जैसे ही क्षितिज पर सूर्य की पहली किरण बिखरी, वैसे ही व्रत धारी महिलाओं ने जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर पारंपरिक छठ गीतों— "मारबो रे सुगवा धनुष से...", "कांच ही बाँस के बहंगिया..." और छठी मईया के जयकारों से पूरा काशी क्षेत्र गूंज उठा। अर्घ्य अर्पण के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न की और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुखी जीवन की कामना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर महिलाओं ने अपना 36 घंटे का कठिन और पवित्र निर्जला व्रत खोला।

Chhat pooja

Chhat pooja

Chhat pooja

प्रशासनिक मुस्तैदी, एनडीआरएफ की चौकसी और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से काशी में छठ महापर्व का यह अनुष्ठान पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।