अहोई अष्टमी से लेकर देव दीपावली तक, नवंबर में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
दिवाली, गोवर्धनपूजा से लेकर छठ और तुलसी विवाह तक
भदैनी मिरर (डिजिटल डेस्क)। साल 2026 का 11वां महीना यानी नवंबर 2026 धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्तिक मास के पावन अवसर पर इस महीने अहोई अष्टमी से लेकर दीपावली, महापर्व छठ, देवउठनी एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) जैसे बड़े-बड़े व्रत एवं त्योहारों की झड़ी लगने वाली है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने चातुर्मास समाप्त होता है और भगवान विष्णु चार महीनों की योग निद्रा से जागते हैं। इसके बाद से ही मुंडन, गृह प्रवेश और विवाह जैसे सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। यदि आप भी इस महीने के व्रत-त्योहारों की योजना बना रहे हैं, तो भदैनी मिरर पर देखें नवंबर 2026 की पूरी व्रत-त्योहार लिस्ट।
नवंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्यौहारों की पूरी सूची
- 1 नवंबर 2026, रविवार - अहोई अष्टमी व्रत
- 5 नवंबर 2026, गुरुवार- रमा एकादशी व्रत
- 6 नवंबर 2026, शुक्रवार - धनतेरस (धनत्रयोदशी), धनवंतरी जयंती
- 7 नवंबर 2026, शनिवार - हनुमान जयंती (नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली)
- 8 नवंबर 2026, रविवार - दीपावली, लक्ष्मी एवं गणेश पूजन
- 9 नवंबर 2026, सोमवार - कार्तिक अमावस्या (सोमवती अमावस्या), विश्वकर्मा दिवस
- 10 नवंबर 2026, मंगलवार - गोवर्धन पूजा (अन्नकूट उत्सव)
- 11 नवंबर 2026, बुधवार- भाई दूज (यम द्वितीया)
- 15 नवंबर 2026, रविवार - छठ पूजा महापर्व (संध्या अर्घ्य / सूर्य षष्ठी)
- 17 नवंबर 2026, मंगलवार - गोपाष्टमी
- 20 नवंबर 2026, शुक्रवार - देवउठनी एकादशी (हरिप्रबोधिनी एकादशी), भीष्म पंचक आरंभ
- 21 नवंबर 2026, शनिवार -तुलसी विवाह
- 23 नवंबर 2026, सोमवार - बैकुंठ चतुर्दशी
- 24 नवंबर 2026, मंगलवार - कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, श्री गुरु नानक देव जयंती, भीष्म पंचक समाप्त
मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत
नवंबर महीने में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के जागते ही चातुर्मास समाप्त हो जाएगा। इसके अगले दिन यानी 21 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। इन पावन तिथियों के साथ ही शहनाइयों की गूंज फिर से सुनाई देने लगेगी और शादी-विवाह, मुंडन, मुंडन संस्कार व नए गृह प्रवेश जैसे सभी रुके हुए मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का खास महत्व
नवंबर महीने का समापन 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा। इस दिन सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भी मनाया जाएगा। इसके साथ ही धर्मनगरी काशी (वाराणसी) में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा, जहां गंगा घाटों पर लाखों दिए जलाकर देवताओं का स्वागत किया जाएगा।
