Chaitra Navratri 2025: जानें कब से शुरु हो रही चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना और शुभ मुहूर्त




Chaitra Navratri 2025 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत शुभ माना जाता है। साल में चार बार मनाए जाने वाले इस पर्व में दो नवरात्र—चैत्र और शारदीय नवरात्रि मनाए जाते हैं, जबकि माघ और आषाढ़ माह में आने वाले नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है, जिसमें अष्टमी और नवमी तिथि विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती हैं। इन दोनों दिनों में कन्या पूजन का विशेष विधान होता है। आइए जानते है कि चैत्र नवरात्रि इस वर्ष कब शुरु हो रही है और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri Ghat Sthapana 2025)
इस वर्ष चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04:27 बजे से शुरू होकर 30 मार्च को दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्र 30 मार्च से आरंभ होगा। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा:
घटस्थापना का समय: सुबह 06:13 से 10:22 तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:01 से 12:50 तक
चैत्र नवरात्रि अष्टमी और नवमी तिथि (Chaitra Navratri Ashtami & Navami 2025)
इस बार पंचमी तिथि का क्षय होने के कारण, चैत्र नवरात्र केवल आठ दिनों का रहेगा। देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने के बाद अष्टमी और नवमी तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है:

महाष्टमी पूजन और कन्या पूजन: 5 अप्रैल 2025
महानवमी और राम नवमी: 6 अप्रैल 2025
इस वर्ष अष्टमी और नवमी का संयोग होने से भक्तों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। इन दिनों में विशेष पूजा-पाठ और हवन करने से देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।