Movie prime
PMC_Hospital

बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मां अन्नपूर्णा मंदिर में हुआ विशेष कुमकुम पूजन

21 ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों से किया स्वागत; काशी विश्वनाथ शिखर दर्शन के बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर में टेका मत्था

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। रिलायंस समूह के निदेशक अनंत अंबानी सोमवार को धार्मिक नगरी वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Ad

काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष पूजन

अनंत अंबानी सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन और पूजन किया। गर्भगृह में आराधना के बाद उन्होंने मंदिर के स्वर्णिम शिखर के भी दर्शन किए।

इसके पश्चात वे मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। वहां 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका पारंपरिक व भव्य स्वागत किया। मंदिर के अर्चक पप्पू जी द्वारा उनका विशेष कुमकुम पूजन संपन्न कराया गया, जिसके बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

पूजन-अर्चन के उपरांत मंदिर प्रबंधन की ओर से अनंत अंबानी को मां अन्नपूर्णा का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया गया। मंदिर से बाहर निकलते समय उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया तथा "हर-हर महादेव" का जयघोष लगाया।