Home वाराणसी Republic Day 2025 : IG रेंज वाराणसी और ADCP महिला अपराध ममता रानी राष्ट्रपति मेडल से होंगी सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की घोषणा

Republic Day 2025 : IG रेंज वाराणसी और ADCP महिला अपराध ममता रानी राष्ट्रपति मेडल से होंगी सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की घोषणा

by Ankita Yadav
0 comments

वाराणसी, भदैनी मिरर: गणतंत्र दिवस 2025 (Republic Day 2025) से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने प्रेसिडेंट मेडल की घोषणा की है। इस सम्मान के तहत देशभर के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है।

Ad Image
Ad Image

इस सूची में वाराणसी में तैनात दो अधिकारियों का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है। वाराणसी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ममता रानी चौधरी और आईजी रेंज वाराणसी मोहित गुप्ता को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया है।

Ad Image

एडीसीपी ममता रानी चौधरी:

Ad Image

अपर पुलिस अधीक्षक ममता रानी चौधरी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और कर्तव्यपरायणता के लिए यह सम्मान दिया गया है। अपराध नियंत्रण और जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। वाराणसी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

आईजी रेंज वाराणसी मोहित गुप्ता:

आईजी रेंज वाराणसी मोहित गुप्ता को भी उनके नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। गुप्ता ने क्षेत्र में अपराध रोकथाम और पुलिस सुधारों के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में वाराणसी क्षेत्र ने पुलिस प्रशासन के स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है।

Ad Image
Ad Image

गृह मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली इस मान्यता का उद्देश्य अधिकारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना है। यह पुरस्कार न केवल सम्मानित अधिकारियों के लिए गर्व की बात है, बल्कि वाराणसी पुलिस के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।

Ad Image

Social Share

You may also like

Leave a Comment