Home वाराणसी Republic Day 2025 : मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय और कमिश्नरी कंपाउंड में किया ध्वजारोहण, किया वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

Republic Day 2025 : मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय और कमिश्नरी कंपाउंड में किया ध्वजारोहण, किया वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

by Ankita Yadav
0 comments

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कैंप कार्यालय तथा कमिश्नरी कंपाउंड में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 76वें गणतंत्र की बधाईयाँ दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। हमारा संविधान को केवल एक किताब नहीं बल्कि राष्ट्र के बराबर दर्जा होता है। संविधान सर्वोपरि है।

Ad Image
Ad Image

उन्होंने कहा, संविधान सभा द्वारा इतनी भाषा, इतनी बोलियां, इतने प्रदेश तथा उनकी विविधताओं को समाहित करते हुए संविधान को लिखा गया। भारत जितनी विविधता पूरे विश्व में नहीं है, हमारी सच्ची श्रद्धा संविधान के प्रति होना चाहिये। संविधान हमें हमारे मूल कर्तव्य की भी याद दिलाता है, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना हमेशा हमारे अंदर निहित होनी चाहिए। हम सभी विधायिका, न्यायपालिका तथा कार्यपालिका के तहत मिले अधिकारों से बंधे हैं। संविधान द्वारा हमें मूल अधिकार तथा कर्तव्य भी मिले हैं, हम अपने दैनिक जीवन में कैसे संविधान को लागू करें ये यह हमारे दैनिक कर्तव्य से पता चलता है।

Ad Image
Ad Image

मंडलायुक्त ने आगे कहा, किसी नागरिक के जीवन को अहित पहुंचे ऐसा कोई काम नहीं किया जाये। पर्यावरण के प्रति हमारे क्या कर्तव्य हैं इसको हमें देखना होगा। आज मौसम में बदलाव हो रहा है, इसलिये जरूरी है कि हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से बचें।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

मंडलायुक्त द्वारा लोगों को अफवाहों से बचते हुए संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया जिसके लिये उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश में वर्तमान में उपजे हालात का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश लगातार भारत के बढ़ते प्रभुत्व को रोकने हेतु प्रयासरत हैं, जिसके लिये उनके द्वारा देश में अनेकों अफवाहों को जन्म दिया जा रहा है। हमें अपनी सच्ची श्रद्धा भारत के संविधान के प्रति रखनी होगी। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन भलीभांति करें यही हमारी असली श्रद्धा है।

Ad Image
Ad Image

उन्होंने इस अवसर पर कोर्ट में पड़े लंबित पड़े वादों के त्वरित निस्तारण की बात कही। उन्होंने कहा, हम अपनी कमियां दूर करते हुए मेहनत से कार्य करें तथा आमजन के अपेक्षा पर खरे उतरें यही देश तथा संविधान के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment