वाराणसी: गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं और शौर्य के लिए सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी की गई है। इस वर्ष वाराणसी में तैनात कई अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,” “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और प्रशंसा चिन्ह से नवाजा जाएगा। जिसमें वाराणसी के 5 पुलिस अफसरों के नाम शामिल है।


एसओजी प्रभारी मनीष मिश्र
वाराणसी में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के प्रभारी मनीष मिश्र को उनकी अद्वितीय सेवाओं के लिए सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा।


जिला कारागार के जेलर राजेश कुमार:



जेल प्रशासन में उनकी सराहनीय भूमिका के लिए राजेश कुमार को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।


एसीपी सारनाथ अतुल अनजान त्रिपाठी:

अपनी नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एसीपी अतुल अनजान त्रिपाठी को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त के जनसंपर्क अधिकारी
पुलिस आयुक्त के जनसंपर्क अधिकारी अर्जुन सिंह और दीपक राणावत को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
वाराणसी पुलिस की बड़ी उपलब्धि:
यह सम्मान वाराणसी पुलिस और प्रशासन के लिए गर्व का क्षण है। इन अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, और जनसेवा में अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्टता से निर्वहन किया है।