Movie prime
PMC_Hospital

दुर्गाकुंड से शुरु होगा प्रियंका- डिंपल का रोड शो, रविदास मंदिर पर होगा समापन…

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव के रोड़ शो में तीसरी बार परिवर्तन हुआ है. लहुराबीर कार्यालय में आयोजित कांग्रेस, सपा और घटक दलों की बैठक में रूट का निर्धारण किया गया. दोनों नेत्रियां पहले श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगी.

Ad

नए प्रोग्राम के मुताबिक दोनों नेत्रियां उसके बाद दुर्गाकुंड स्थित माता कुष्मांडा के दरबार में शीश नवाएंगी. उसके बाद दुर्गाकुंड से रोड शो की शुरुआत होगी. यह रोड शो मानस मंदिर, संकटमोचन मार्ग से रविदास चौराहा होते हुए सिंहद्वार पहुंचेगी. यहां दोनों नेत्रियां महामना को प्रणाम कर माल्यार्पण करेंगी.

वहां से दोनों नेत्रियां भगवानपुर होते हुए सिर गोवर्धनपुर पहुंचेगी. यहां यादव बिरादरी का खासा वोट है. सपा इसके पहले भी अपनी चुनावी सभा सिर में कर चुका है. कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है.