Movie prime
PMC_Hospital

Yogi Adityanath Birthday: बनारस में कटा लड्डुओं का केक, मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बताया अपराधी 

CM योगी के जन्मदिन पर भोजूबीर महावीर मंदिर में विशेष पूजा: उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए गूंजे वैदिक मंत्र

Ad

 
rf
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के पावन अवसर पर धर्मनगरी काशी में भारी उत्साह देखने को मिला। वाराणसी के भोजूबीर स्थित सुप्रसिद्ध महावीर मंदिर में सीएम योगी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सूबे के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Ad
Ad

मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की आराधना की और बाबा को लड्डुओं का महाभोग लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाश्चात्य संस्कृति को दरकिनार करते हुए पारंपरिक केक की जगह 'लड्डुओं से बना केक' काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और सीएम योगी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

Ad

"अजय राय शुद्ध अपराधी हैं और रावण की तरह..." – मंत्री रवींद्र जायसवाल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के इस जश्न के बीच वाराणसी में सियासी पारा भी पूरी तरह गरमा गया। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर बेहद तीखा और विवादित हमला बोला। उन्होंने अजय राय को 'शुद्ध अपराधी' करार देते हुए कहा:

Ad

"ऐसा कोई साल नहीं बीता जब अजय राय पर मुकदमे दर्ज न हुए हों। जब से उन्होंने भाजपा छोड़ी है, तब से बनारस, चंदौली, मिर्जापुर, लखनऊ से लेकर बिहार तक उन पर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है।"

अजय राय की तुलना 'रावण' से करते हुए मंत्री रवींद्र जायसवाल ने आगे कहा कि जिस तरह रावण यह अच्छी तरह जानता था कि वह भगवान श्रीराम से हार जाएगा, लेकिन सिर्फ अपना नाम बड़ा करने के लिए उसने युद्ध किया; ठीक उसी तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी सिर्फ अपनी राजनीतिक ब्रांडिंग चमकाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं।

fddमहिला मोर्चा ने सराहा योगीराज, 2027 में फिर वापसी का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद महिला पार्षद कुसुम पटेल, रिचा सिंह समेत भाजपा महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारियों ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। महिला नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में उत्तर प्रदेश से अपराधियों और माफियाओं का पूरी तरह खात्मा हो चुका है, जिससे आज प्रदेश की आधी आबादी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही है।

वही, कार्यक्रम में जुटे युवा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे युवाओं को गुमराह करने वाली विपक्षी ताकतों को पनपने नहीं देंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हुंकार भरते हुए दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भारी बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ को ही उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।