Movie prime
PMC_Hospital

'मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है', सीएम योगी की माता के निधन पर भावुक हुए आजम खान

कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार; सीएम योगी आदित्यनाथ पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि; अमित शाह, अखिलेश यादव व मायावती समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

राज्य/पॉलिटिकल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस दुखद समाचार को बड़ा सदमा और अपूरणीय क्षति बताया। भावुक होते हुए आजम खान ने कहा, "मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है।" उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति व सब्र प्रदान करें।

Ad

उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था।

गोरखपुर में कार्यक्रम पूरा कर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माताजी के निधन की सूचना उस समय मिली, जब वे गोरखपुर में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर रहे थे। दुखद सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने संयम बनाए रखा और अपना निर्धारित कार्यक्रम पूरा करने के बाद उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।

शाम करीब 4 बजकर 55 मिनट पर मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री अत्यंत भावुक नजर आए और कुछ देर तक मौन खड़े रहे। उनकी नम आंखें देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की आंखें भी भर आईं। मुख्यमंत्री के आगमन और अंतिम दर्शन के मद्देनजर पैतृक आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। उनके निधन पर राजनीतिक और आध्यात्मिक जगत की तमाम हस्तियों ने शोक संवेदना प्रकट की है:

  • राजनीतिक नेतृत्व: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित अनेक नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

  • संत समाज: स्वामी अवधेशानंद गिरि ने सावित्री देवी को सौम्य, सरल और गरिमामयी व्यक्तित्व बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।