Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: रागिनी नायक

केंद्र सरकार से मांगा जवाब; ट्रस्ट को भंग कर फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग

Ad

 
Ragini
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राम मंदिर से जुड़े वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश की जनता को इस अनियमितता पर जवाब मिलना चाहिए।

Ad
Ad

श्रद्धालुओं की आस्था को लगी ठेस: रागिनी नायक

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी अगाध श्रद्धा के साथ दिल खोलकर चंदा और दान दिया था। लेकिन मंदिर से चढ़ावा चोरी होने की बातें और अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद आम जनमानस की आस्था को गहरी ठेस लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की भारी कमी है।

Ad

कांग्रेस ने रखी सरकार के सामने 5 प्रमुख मांगें

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी की ओर से पांच मुख्य मांगें मीडिया के सामने रखीं:

  1. प्रधानमंत्री का जवाब: इस पूरे वित्तीय गड़बड़ी के मामले पर प्रधानमंत्री खुद देश के सामने आकर जवाब दें।

  2. एफआईआर और कार्रवाई: चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

  3. न्यायिक जांच: पूरे मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए।

  4. नया ट्रस्ट बने: वर्तमान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग कर एक नए और पूरी तरह पारदर्शी ट्रस्ट का गठन किया जाए।

  5. फॉरेंसिक ऑडिट: मंदिर को मिले अब तक के चढ़ावे, चंदे, जमीन खरीद और अन्य सभी प्रकार के खर्चों का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए और उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।

प्रेस वार्ता में ये कांग्रेसी नेता रहे मौजूद

वाराणसी में हुई इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के स्थानीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, संजीव सिंह, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, दिलीप चौबे, अरुण सोनी, वकील अंसारी, अनुराधा यादव, अब्दुल हमीद डोडे, विकास कौण्डिल्य, रोहित दुबे और परवेज खान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad