Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: गाजीपुर जा रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता बाबतपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, निशा विश्वकर्मा हत्याकांड पर बवाल

अजय लल्लू, अनिल जयहिंद और राजेंद्र गौतम को पुलिस ने रोका; राघवेंद्र चौबे बोले- 'यूपी में लोकतंत्र नहीं, दमनतंत्र'

Ad

 
congress
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी/गाजीपुर: गाजीपुर के करंडा ब्लॉक स्थित कटरिया ग्राम पंचायत में हुए चर्चित निशा विश्वकर्मा हत्याकांड ने सियासी पारा गरमा दिया है। सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने जा रहे कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी पुलिस ने बाबतपुर हवाई अड्डे पर ही रोककर गिरफ्तार कर लिया।

Ad
Ad

एयरपोर्ट बना छावनी, दिग्गज नेता हिरासत में:

कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर के लिए रवाना होने वाला था, जिसमें ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल और सुभाषिनी यादव जैसे दिग्गज शामिल थे। पुलिस ने इन्हें एयरपोर्ट के अंदर ही रोक लिया और बाद में बड़ागांव थाने ले गई।

Ad

congress

स्थानीय नेताओं की भी धरपकड़:

वहीं, एयरपोर्ट के बाहर से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव को गिरफ्तार कर सिंधौरा थाने भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने रविवार रात से ही कई नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया था ताकि वे गाजीपुर न पहुंच सकें।

Ad

congress

'भाजपा सरकार इतनी भयभीत क्यों है?'

 राघवेंद्र चौबे महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "आखिर भाजपा सरकार इतनी डरी हुई क्यों है? क्या पीड़ित परिवार का दुख बांटना अब अपराध हो गया है? मोदी-योगी सरकार में बेटियाँ असुरक्षित हैं और जब विपक्ष न्याय मांगता है, तो उसे पुलिस के दम पर दबा दिया जाता है।" उन्होंने आगे कहा कि 'बेटी बचाओ' का नारा देने वाली सरकार आज बेटियों के लिए न्याय की आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार कर रही है।

सड़कों से सदन तक संघर्ष की चेतावनी:

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पुलिसिया दमन से निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की लड़ाई रुकने वाली नहीं है। पार्टी इस तानाशाही के खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

गिरफ्तार होने वाले प्रमुख नाम:

गिरफ्तारी देने वालों में फसाहत हुसैन, राजू राम, आशीष गुप्ता, सेतराम केशरी, शीतला पटेल, अविनाश राजभर, राम गणेश प्रजापति, परवेज खान, रोहित दुबे, राजू गौतम, लक्ष्मी नारायण यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।