Movie prime
Ad

UP: गांव-गांव, बूथ-बूथ, हर कार्यकर्ता से जुड़ेगा कारवां, 2027 विस में अपना दल (एस) को दूसरी बड़ी पार्ट बनाने का लक्ष्य

बरहज के शेरवा बभनौली में हुई बूथ सेक्टर अध्यक्ष मीटिंग में प्रदेश महासचिव अरविंद पटेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने और 2027 चुनाव की तैयारी का दिया संदेश
 

Ad

 
arvind patel
WhatsApp Group Join Now

Ad

देवरिया, भदैनी मिरर डेस्क। अपना दल एस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। रविवार को बरहज के शेरवा बभनौली में बूथ सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश महासचिव अरविंद पटेल ने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बड़ी पार्टी बनना है।

Ad
Ad
Ad

कार्यकर्ताओं को हौसला और दिशा

बैठक में अरविंद पटेल ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के कारवां को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के विचारों से जुड़ें और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करें। उनका कहना था कि केवल मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता ही 2027 में पार्टी की विजय सुनिश्चित कर सकते हैं।

Ad

Arvind

पार्टी की नींव और विचार

अरविंद पटेल ने पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. पटेल ने दलित, पिछड़ा और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आज सत्ता में गठबंधन के साथ है और आने वाले समय में इसे उत्तर प्रदेश की दूसरी बड़ी पार्टी बनाने का संकल्प लिया गया है।

Ad

बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक की तैयारी

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय बहुत कम है, इसलिए हर कार्यकर्ता बूथ से लेकर ब्लॉक और मंडल स्तर तक मेहनत करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी आने वाले समय में मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और जिला अध्यक्ष कौशल सिंह, प्रदेश महासचिव अरविंद पटेल, पथरदेवा विधानसभा अध्यक्ष राकेश पटेल, जिला महासचिव अमित पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटेल, मीडिया प्रभारी सतीश सिंह (मिंटू), राजेश पटेल, फिरोज अहमद, गणेश पटेल, मृत्युंजय पटेल, धनंजय पटेल, डॉ. अरुण सिंह काजू पटेल, प्रशांत सिंह, बजरंगी चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य पार्टी के विचारों से लोगों को जोड़ना और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर से तैयारियों को मजबूत करना बताया गया।

 

Ad