Movie prime
Ad

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायक असंबद्ध घोषित, सपा से पहले ही हो चुके थे निष्कासित

यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने मनोज पांडेय, राकेश सिंह और अभय सिंह को सदन में असंबद्ध घोषित किया; भाजपा को दिया था समर्थन, अब मिलेंगी अलग सीटें
 

Ad

 
UP Vidhansabha
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

लखनऊ,भदैनी मिरर।  उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा को समर्थन देने वाले समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों को अब विधानसभा में भी असंबद्ध (Unattached) घोषित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यह फैसला लिया और इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Ad
Ad

कौन हैं ये तीन विधायक?

1. मनोज पांडेय – रायबरेली की ऊंचाहार सीट से
2. राकेश प्रताप सिंह – अमेठी की गौरीगंज सीट से
3. अभय सिंह – अयोध्या की गोसाईगंज सीट से

इन तीनों विधायकों ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे नाराज होकर समाजवादी पार्टी ने 23 जून 2024 को इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के बाद ये तीनों अब सदन में सपा के सदस्य नहीं माने जाएंगे और इन्हें अलग सीटें दी जाएंगी।

Ad
Ad

अखिलेश यादव का तीखा तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीनों विधायकों की निष्कासन के समय कहा था, "ये सभी भाजपा के लिए काम कर रहे थे और मंत्री पद की लालच में पार्टी के साथ धोखा किया।"
मनोज पांडेय के संदर्भ में अखिलेश यादव ने विशेष रूप से कहा था कि, "अगर मंत्री बनना है तो पहले सपा से इस्तीफा देना होगा। हमने तकनीकी अड़चन दूर कर दी है, अब भाजपा इन्हें मंत्री बना सकती है।"

Ad

उन्होंने यह भी कहा कि, "आवश्यक हुआ तो हम अगली खेप में कुछ और विधायकों को भी भेज देंगे, ताकि भाजपा उन्हें भी मंत्री बना सके।"

 अमित शाह की मुलाकात भी बनी चर्चा का विषय

मनोज पांडेय ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा को छोड़ दिया था और भाजपा का समर्थन किया। रायबरेली से लोकसभा टिकट न मिलने पर उन्होंने असंतोष जताया, जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह स्वयं उनके घर पहुंचे थे, जिससे उनके भाजपा से करीबी संबंधों की पुष्टि और गहराई से हुई।

life line hospital new
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB