Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में डिवाइडर पर मंदिरों के चित्र को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध, चित्रों पर पेंट पोता 

नगर निगम से धार्मिक प्रतीकों का सार्वजनिक स्थानों पर इस्तेमाल रोकने की मांग

Ad

 
photo sapa
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। शहर में डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए मंदिरों और घाटों के चित्रों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन पर डिवाइडर पर धार्मिक स्थल और घाटों के चित्र बनवाए।

Ad
Ad

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डिवाइडर पर अक्सर लोग और जानवर चढ़ जाते हैं तथा मल-मूत्र त्याग देते हैं। ऐसे में मंदिरों और धार्मिक प्रतीकों पर गंदगी फैलती है, जिससे जनता की आस्था को ठेस पहुंचती है।

विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने डिवाइडर पर बने चित्रों पर पेंट लगाकर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर समाजवादी नेता किशन दीक्षित समेत कई युवा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad

किशन दीक्षित ने कहा कि आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि धार्मिक स्थलों और प्रतीकों के चित्र सार्वजनिक स्थानों पर न बनाए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही इस पर संज्ञान लेकर उचित कदम उठाएगा।

Ad