Movie prime
Ad

Rahul Gandhi 20 मिनट तक जज के सामने रहे, Amit Shah पर टिप्पणी मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज करवाया बयान 
 

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी; कड़ी सुरक्षा के बीच दर्ज हुआ बयान, पिछली तारीखों पर अनुपस्थित रहने के बाद मिला था आखिरी मौका
 

Ad

 
rahul Gandhi
WhatsApp Group Join Now

Ad

सुल्तानपुर/लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  (Home Minister Amit Shah) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय पहुंचे। एमपी-एमएलए कोर्ट में वह करीब 20 मिनट तक मौजूद रहे और अपना बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के बाद वह अदालत परिसर से बाहर निकल गए।

Ad
Ad

कोर्ट परिसर के बाहर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai और सांसद Pramod Tiwari मौजूद रहे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पेशी से पहले डॉग स्क्वायड द्वारा परिसर की तलाशी ली गई। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए एक एएसपी और चार सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इससे पहले राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर आए। अदालत ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए आज आखिरी अवसर दिया था।

Ad

क्या है मामला?

दरअसल, कर्नाटक में एक प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी द्वारा अमित शाह पर कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ दीवानी न्यायालय में मानहानि का परिवाद दायर किया था।
मामले की सुनवाई जारी है। राहुल गांधी इससे पहले 26 जुलाई 2024 को अदालत में पेश हुए थे। उसके बाद कई सुनवाई तिथियों पर वह अनुपस्थित रहे। 19 जनवरी को गैरहाजिरी के बाद अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

Ad

गुरुवार को पेश होकर उन्होंने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। मामले की अगली सुनवाई की तिथि न्यायालय द्वारा निर्धारित की जाएगी।
 

Ad