Movie prime
PMC_Hospital

 "पीएम मोदी मेरा फोन टैप कर रहे हैं, सबूत उसी में हैं..." राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फिर दी आमने-सामने की बहस की चुनौती

टेलीप्रॉम्प्टर और संसद में माइक बंद करने को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला; कहा- 'वन-ऑन-वन' डिबेट के बाद प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

नई दिल्ली (भदैनी मिरर): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका फोन टैप करवा रहे हैं, और उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों के सबूत उसी फोन के अंदर मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को एक बार फिर 'आमने-सामने' (One-on-One) की बहस की खुली चुनौती दी है।

Ad
Ad

'डिबेट में टेलीप्रॉम्प्टर और अपनी पसंद का जज ले आइए'

शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक अन्य पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, "मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर। लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका—फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं। खैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए। बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है—असली देशद्रोही कौन है।"

संसद में माइक बंद करने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद में बहस की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब भी उन्होंने सदन में देश से जुड़े अहम मुद्दे उठाने की कोशिश की, तो उनका माइक बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें निम्नलिखित मुद्दों पर संसद में बोलने से रोका गया:

  • किसान विधेयक

  • वोट चोरी का मामला

  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

  • चीन से जुड़े मामले

  • पूर्व सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की किताब से जुड़े प्रसंग

  • एपस्टीन से संबंधित मुद्दे

'भाषण नहीं, हो आमने-सामने की चर्चा'

विपक्ष के नेता ने स्पष्ट किया कि वह सदन में होने वाले पारंपरिक भाषणों वाली बहस के बजाय प्रधानमंत्री के साथ सीधी और खुली चर्चा चाहते हैं, जिसमें एक तरफ पीएम मोदी हों और सामने वह खुद बैठें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उन पर कई तरह के आरोप लगाते हैं और वे भी प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, "उधर आप अडानी जी को जज बनाना चाहते हों, मोहन भागवत को बनाना चाहते हों, वो सब ठीक है, मगर मैं गारंटी दे रहा हूं, 'वन-ऑन-वन' डिबेट के बाद प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।" इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।