Movie prime
PMC_Hospital

Nandigram By Election 2026: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, नंदिग्राम में ऐतिहासिक अंतर से जीतेगी बीजेपी

नंदग्राम और रूबिनगर उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हुंकार भरते हुए कहा कि बीजेपी इस बार ऐसी जीत दर्ज करेगी जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

Ad

 
ad
WhatsApp Group Join Now

Ad

पूर्वी मेदिनीपुर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नंदिग्राम उपचुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है। उपचुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हल्दिया के कदमतला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बेहद तीखा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा, "वोट कराना मैं जानता हूं। आज बोल कर जा रहा हूं, नंदिग्राम में बीजेपी ऐसे मार्जिन से जीतेगी जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।"

Ad

"वोट कराना मैं जानता हूं..."

चुनावी प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव प्रचार के लिए उन्हें ज्यादा आना नहीं पड़ेगा, हालांकि वोट देने के लिए उन्हें जरूर आना होगा। उन्होंने आगे कहा, "मुझे हराने आए थे, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में मैंने ही घर भेज दिया था। इस बार गंगा पार करके, उनके इलाके में जाकर उन्हें हरा कर आया हूं।"

Ad

अल्पसंख्यकों और जनता से अपील

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय और उन लोगों से भी अपील की जो आमतौर पर बीजेपी को वोट नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, "नंदिग्राम और रूबिनगर के अल्पसंख्यकों से एक ही आवेदन है। आपके पास एक मौका आया है कि आप सरकार के साथ रहना चाहते हैं या नहीं। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं या नहीं, इसका फैसला 6 अक्टूबर को नंदिग्राम और रूबिनगर की जनता के हाथ में परीक्षा की तरह है। आप पास होंगे या फेल, यह आप पर छोड़ता हूं। बाकी हम चुनाव जीत रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।"

Ad

दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां ने दाखिल किया नामांकन

नंदिग्राम उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार के रूप में दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हासिराणी रथ को मैदान में उतारा गया है। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने रयापारा के शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। हल्दिया में सभा करने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसके बाद एसडीओ (SDO) कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।