मिर्जामुराद: सपा व्यापार सभा की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल
सेवापुरी में बढ़ा सपा व्यापार सभा का कुनबा: दर्जनों व्यापारियों ने थामी साइकिल, 'PDA' के दम पर 2027 फतह करने का संकल्प
Jun 14, 2026, 16:03 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) व्यापार सभा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और सरकार की विफलताओं की लंबी फेहरिस्त गिनाई। यह कार्यक्रम सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता की अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने तीखे तेवरों में कहा कि वर्तमान सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज सूबे का व्यापारी वर्ग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने विपक्ष और सत्तापक्ष की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा: "आज व्यापारियों पर टैक्स का अनावश्यक बोझ लाद दिया गया है, जिससे छोटे और मंझले व्यापारी बर्बादी की कगार पर हैं। कानून व्यवस्था का यह हाल है कि व्यापारी बेखौफ होकर व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। यह सरकार सिर्फ बड़े पूंजीपतियों की है, जबकि जमीन पर काम करने वाला किसान, देश की रक्षा करने वाला जवान और अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहलाने वाला व्यापारी—सभी इस शासन में त्रस्त हैं।" पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरते हुए कुछ और आरोप भी लगाए "डीजल, पेट्रोल और बिजली की बढ़ती कीमतों ने माल ढुलाई और उत्पादन लागत बढ़ा दी है, जिससे बाजारों से रौनक गायब है।"भ्रष्टाचार का बोलबाला" बेरोजगारी का मुद्दा: "युवा डिग्री लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं, और सरकार केवल कागजी दावों में व्यस्त है।"


वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और सपा के प्रदेश सचिव शीतला प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि समाज के हर तबके की पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि "आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक व अगड़े समाज के शोषित लोग) की एकजुटता रंग लाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।"

संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम के दौरान सेवापुरी विधानसभा की व्यापार सभा कमेटी का विस्तार भी किया गया। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता व सौरभ केशरी की उपस्थिति में बृजेश पटेल, धीरज पटेल, शैलेंद्र सिंह, ध्यान यादव और सचिन कुमार समेत दर्जनों प्रमुख स्थानीय व्यापारियों और युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पाखंडी बिंद, सियाराम केशरी, प्रदीप मोदनवाल, राजकुमार यादव, धीरज गुप्ता, कमल पटेल, कामनाथ यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
