वाराणसी में LJP (रामविलास) का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामी पार्टी की सदस्यता
राजीव पासवान बोले—2027 में उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बनेगी सत्ता की निर्णायक ताकत
वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से 14 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे वाराणसी में समीक्षा बैठक एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव पासवान (एडवोकेट), प्रदेश अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश एवं सदस्य, रेलवे उपभोक्ता परामर्श समिति (भारत सरकार) शामिल हुए।



कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव पासवान का भव्य स्वागत किया। समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली LJP (रामविलास) की सदस्यता
कार्यक्रम में अभिनव श्रीवास्तव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य दलों को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा बड़ी संख्या में नए लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

2027 विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी पार्टी: राजीव पासवान
सभा को संबोधित करते हुए राजीव पासवान ने कहा कि- “बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।”
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पासी–पासवान एवं अनुसूचित जाति समाज की आबादी लगभग सवा करोड़ है, जो राज्य की 103 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है। इसके बावजूद सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने इस समाज को केवल वोट बैंक समझा और उनके अधिकारों की अनदेखी की।

आरक्षण और संविधान को लेकर विपक्ष पर हमला
राजीव पासवान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुसूचित समाज को वर्षों से आरक्षण और संविधान खतरे में होने का डर दिखाकर गुमराह किया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि- “जब तक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री **चिराग पासवान** हैं, तब तक आरक्षण और संविधान को कोई छू नहीं सकता।”
रामविलास पासवान के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
राजीव पासवान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दलित सेना और लोजपा के संस्थापक, पद्म विभूषण स्व. रामविलास पासवान के कार्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने उनके प्रमुख योगदान गिनाते हुए कहा-
- बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर सांसद भवन में लगवाने का कार्य
- मंडल आयोग को लागू कराने में अहम भूमिका
- दूरसंचार मंत्री रहते हुए घर-घर टेलीफोन पहुंचाया
- रेलवे में 57 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया
- गरीबों को 5 किलो प्रति यूनिट मुफ्त राशन दिलाने का कार्य
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख नेता उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्यारे लाल सरोज (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), छोटे लाल पासवान, करन सोनकर, अभिषेक शाही, धनंजय (प्रदेश उपाध्यक्ष), अभिनव श्रीवास्तव (नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव), जितेंद्र पासी (प्रदेश महासचिव), कमल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक आशुतोष सिंह गहरवार, प्रदेश महासचिव एवं सह प्रभारी वाराणसी मंडल रहे।
