Movie prime
PMC_Hospital

Keralam CM: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, केसी वेणुगोपाल को पछाड़ कांग्रेस ने लगाई नाम पर मुहर

लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन को चुना, राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल को लगा झटका

Ad

 
Keralam
WhatsApp Group Join Now

Ad
तिरुअनंतपुरम/नई दिल्ली: केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजों के 10 दिन बाद आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक घोषणा की है कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। 9 अप्रैल को हुए मतदान में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में भारी खींचतान देखने को मिली थी, जिसका अंत सतीशन की ताजपोशी के साथ हुआ है।
केसी वेणुगोपाल को लगा झटका, सतीशन पर भरोसा
मुख्यमंत्री की दौड़ में राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे चल रहा था। तिरुअनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक बैठकों के कई दौर चले। अजय माकन और मुकुल वासनिक जैसे दिग्गज नेताओं ने विधायकों और स्थानीय नेताओं की राय ली। अंत में सोनिया गांधी की सलाह और राहुल गांधी की सहमति के बाद 61 वर्षीय वीडी सतीशन के नाम पर अंतिम फैसला लिया गया।
Ad
Ad
क्यों चुने गए वीडी सतीशन ?
सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे कई अहम कारण माने जा रहे हैं:
1विपक्ष के रूप में प्रदर्शन: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सतीशन की भूमिका की जमकर सराहना हुई है। उन्होंने सदन से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Ad
2.संगठन में पकड़: केरल कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच सतीशन की लोकप्रियता केसी वेणुगोपाल से अधिक देखी गई।
3.गठबंधन का साथ: कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन भी सतीशन के पक्ष में रहा, जो गठबंधन सरकार के लिए बेहद जरूरी है।
Ad
कर्नाटक और राजस्थान जैसी स्थिति से बची कांग्रेस
इससे पहले राजस्थान और कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुई गुटबाजी ने कांग्रेस की काफी किरकिरी कराई थी। केरलम में भी ऐसी ही आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन समय रहते सतीशन के नाम का ऐलान कर आलाकमान ने स्थिति को संभाल लिया है। केरलम के कई शहरों में कार्यकर्ताओं ने सतीशन के समर्थन में जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
शपथ ग्रहण की तैयारी
फिलहाल कांग्रेस ने केवल मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया है। राज्य में कोई उपमुख्यमंत्री होगा या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में शपथ ग्रहण की तारीख और कैबिनेट के अन्य सदस्यों की जानकारी साझा कर दी जाएगी।