Movie prime
PMC_Hospital

K Annamalai Resigns: तमिलनाडु बीजेपी में बड़ा धमाका, पूर्व IPS अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी; राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

'सिंघम' के नाम से मशहूर अन्नामलाई आज दोपहर 12 बजे करेंगे बड़ा एलान, सोशल मीडिया पर समर्थकों से मांगेंगे साथ

Ad

 
Annamalai
WhatsApp Group Join Now

Ad

चेन्नई/दिल्ली: दक्षिण भारत की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फायरब्रांड नेता के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका यह इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कहा जा रहा है कि अन्नामलाई आज दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव आकर अपने समर्थकों और जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे भाजपा छोड़ने की वजह और अपने आगे के प्लान का औपचारिक एलान कर सकते हैं।

'सिंघम' के नाम से लोकप्रिय हैं अन्नामलाई

कर्नाटक कैडर के पूर्व तेजतर्रार आईपीएस (IPS) अधिकारी के. अन्नामलाई को उनके चाहने वाले और समर्थक 'सिंघम' के नाम से बुलाते हैं। साल 2020 में पुलिस सेवा छोड़कर उन्होंने देश सेवा के लिए भाजपा का दामन थामा था। उनकी लोकप्रियता और आक्रामक शैली को देखते हुए पार्टी ने महज एक साल के भीतर ही उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में काफी आक्रामक राजनीति की थी।

Ad
Ad

अमित शाह से मुलाकात के बाद बदले समीकरण

हाल ही में अन्नामलाई की दिल्ली यात्रा और केंद्रीय नेताओं से मुलाकातों के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। बीते 2 जून को उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक अहम मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद से ही चेन्नई और कोयंबटूर समेत तमिलनाडु के कई प्रमुख शहरों में उनके समर्थकों ने भारी संख्या में पोस्टर्स लगा दिए थे। इन पोस्टरों में अन्नामलाई को 'थलाइवर' (नेता) और 'निडर सोच वाला जननायक' बताया गया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा से अलग होकर किसी नए राजनीतिक आंदोलन या क्षेत्रीय दल की शुरुआत कर सकते हैं।

Ad

आज 'एक्स' (Twitter) पर खोलेंगे सारे पत्ते

गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए अन्नामलाई ने कहा था कि वह शुक्रवार को जनता के बीच अपने विचार साझा करेंगे और खुलकर बातचीत करेंगे।