Movie prime
PMC_Hospital

चुनावी महासंग्राम 2026: बंगाल में 'कमल' की सुनामी, भवानीपुर में ममता हारीं;

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उलटफेर: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर में दी शिकस्त।

Ad

 
electon
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने आज पूरे देश को चौंका दिया है। साल 2026 के इन चुनावी नतीजों में सबसे बड़ा धमाका पश्चिम बंगाल में हुआ है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भवानीपुर सीट पर हुए सबसे चर्चित मुकाबले में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

Ad
Ad

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी

जीत के बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में एनडीए की सरकार है। हमारा मंत्र 'नागरिक देवो भव:' है। बिहार के बाद अब बंगाल की जीत ने यह साबित कर दिया है कि मां गंगा के किनारे बसे राज्यों—उत्तराखंड, यूपी, बिहार और बंगाल—में जनता ने भाजपा पर अटूट विश्वास जताया है।"

Ad

बंगाल में 200 पार, असम में भी प्रचंड बहुमत

ताजा रुझानों और नतीजों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है। असम में भी भाजपा की आंधी बरकरार है और पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।

Ad

तमिलनाडु में 'थलपति' विजय का जादू, केरल में कांग्रेस की वापसी

दक्षिण भारत के चुनावी नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया है। तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। वहीं, केरल में सत्ता परिवर्तन की लहर दिख रही है, जहां कांग्रेस नीत गठबंधन (UDF) ने अपनी जीत का दावा कर दिया है।

बंगाल में हिंसा की खबरें, सुरक्षा बल तैनात

एक तरफ जहां जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं बंगाल के आसनसोल, बैरकपुर और बांकुरा से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें भी आ रही हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए मतगणना केंद्रों और प्रभावित इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है ताकि चुनावी हिंसा को रोका जा सके।