Movie prime
PMC_Hospital

दालमंडी प्रकरण: सांसद वीरेंद्र सिंह ने की प्रेसवार्ता, लगाया गिरफ्तारी और विशेषाधिकार हनन का आरोप

एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी रहे मौजूद, ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Ad

 
virendra
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार गर्माती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर गठित 11 सदस्यीय टीम के तहत चंदौली से सांसद Virendra Singh वाराणसी पहुंचे, लेकिन उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही पुलिस प्रशासन ने रोक लिया।

Ad
Ad

सांसद वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्हें बिना स्पष्ट कारण बताए हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में डिफेंस कमेटी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद वाराणसी पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्हें रोककर थाने ले जाने की बात कही गई, जिस पर उन्होंने लिखित कारण और विधिक प्रक्रिया की मांग की।

Ad

“बिना कारण गिरफ्तारी स्वीकार नहीं”

सांसद ने प्रेसवार्ता में कहा कि उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट कहा कि यदि गिरफ्तारी की जा रही है तो उसका कारण बताया जाए और विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि वे इसकी सूचना लोकसभा अध्यक्ष को दे सकें। उनके अनुसार, विशेषाधिकार का हनन गंभीर विषय है।

Ad

कुछ समय बाद प्रशासन की ओर से उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। रिहाई के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को दी।


एमएलसी आशुतोष सिन्हा का बयान

प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के एमएलसी Ashutosh Sinha भी मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों को रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार किया जाता है तो इसकी सूचना सदन को देना आवश्यक है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मामला बताया।  बता दें, पुलिस ने आशुतोष सिन्हा को भी दालमंडी जाने से रोक दी थी। 


दालमंडी ध्वस्तीकरण पर सपा का रुख

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि दालमंडी क्षेत्र में चल रहे अभियान से स्थानीय दुकानदारों और निवासियों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे पीड़ितों की स्थिति जानने और रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपने के उद्देश्य से जा रहे थे।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि “हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। सरकार नहीं चाहती कि पीड़ितों की आवाज सामने आए।”