Movie prime
PMC_Hospital

पंजाब में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, कैप्टन की वापसी पर बोले सचिन पायलट- 'पार्टी में कोई चर्चा नहीं'

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने साफ किया- पंजाब में बिना सीएम चेहरे के उतरेगी कांग्रेस, आप और बीजेपी पर भी बोला जोरदार हमला।

Ad

 
af
WhatsApp Group Join Now

Ad

 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के नवनिर्युक्त प्रभारी सचिन पायलट ने पंजाब विधानसभा चुनाव और राज्य की मौजूदा सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार (11 सितंबर) को जयपुर में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पायलट ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी को भी मुख्यमंत्री (CM) का चेहरा नहीं बनाएगी और पार्टी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

Ad

कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले पायलट?

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए सचिन पायलट ने कहा, "मेरी इस विषय पर किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी नेतृत्व ने भी अभी इस मुद्दे पर मेरे साथ कोई संवाद नहीं किया है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा मुक्ति, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही पंजाब में कांग्रेस के तीन सबसे बड़े चुनावी मुद्दे होंगे।

Ad

आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर साधा निशाना

पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए पायलट ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी तरह बिखर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रचंड बहुमत पाने के बावजूद 'आप' सरकार ने सिर्फ अपने नेताओं का संरक्षण किया और जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया।

Ad

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "पंजाब में बीजेपी का कोई जनाधार नहीं है और अकाली दल भी अब अपनी पुरानी रंगत खो चुका है। बीजेपी और अकाली दल अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए फिर से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब इनका पहले गठबंधन था तब भी जनता ने इन्हें नकार दिया था। पंजाब में मुख्य मुकाबला केवल आप और कांग्रेस के बीच होगा।"

ल्द शुरू होगा कांग्रेस का औपचारिक अभियान

सचिन पायलट ने बताया कि वह हफ्ते भर के भीतर पंजाब का दौरा करेंगे और उनके साथ जल्द ही राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी राज्य के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर उन्होंने पंजाब के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद किया है और जल्द ही पार्टी के औपचारिक चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया जाएगा।

राजस्थान निकाय चुनाव पर सरकार को घेरा

राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राज्य सरकार ने हाई कोर्ट की फटकार के बाद मजबूरी में चुनाव कराए हैं। सरकार ने तमाम बहाने बनाकर चुनावों को टालने का प्रयास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और विकास कार्य ठप पड़े हैं।