Movie prime
PMC_Hospital

महोबा दरिंदगी मामले में वाराणसी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: न्याय की मांग को लेकर गूंजा जिला मुख्यालय, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

वाराणसी में कांग्रेस का हल्लाबोल: महोबा कांड को लेकर जिला मुख्यालय पर गर्जी कांग्रेस, न्याय मिलने तक संघर्ष का एलान

Ad

 
sd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में नीट (NEET) की तैयारी कर रही दलित छात्रा के अपहरण और 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म व अमानवीय यातनाएं दिए जाने की झकझोर देने वाली घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आर-पार के मूड में आ गई है। इस जघन्य कांड के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के तत्वाधान में सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर में एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया गया।

Ad
Ad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूरा मुख्यालय परिसर न्याय की मांग और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।

जब तक न्याय नहीं मिलेगा, थमने वाला नहीं है कांग्रेस का संघर्ष

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि महोबा प्रकरण ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने खुद महोबा पहुंचकर पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की है। कांग्रेस पार्टी इस बेबस परिवार को न्याय दिलाने और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Ad

कांग्रेस नेताओं का साझा बयान: "लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने और भ्रामक प्रचार करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता के हक की इस लड़ाई का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को उचित आर्थिक सहायता व सुरक्षा मिलने तक यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।"

हजारों कार्यकर्ताओं संग एकजुट हुए दिग्गज कांग्रेसी

ज्ञान मंडल प्लाजा, राजीव भवन (मैदागिन) स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुए इस विरोध कार्यक्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में सरकार की कार्यशैली की निंदा की।

Ad

प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे पदाधिकारी एवं नेता:

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, पार्षद दल के नेता गुलशन अंसारी, सतनाम सिंह, गिरीश पाण्डेय, अशोक सिंह, वकील अंसारी, राजीव गौतम और मनीष मोरोलिया मौजूद रहे।

इसके अलावा ओमप्रकाश ओझा, सरिता पटेल, हसन मेहदी कब्बन, संतोष चौरसिया, पूनम विश्वकर्मा, चंचल शर्मा, पार्षद रमजान अली, असलम खान, राजेश त्रिपाठी, राज खान, अब्दुल हमीद डोडे, प्रमोद वर्मा, आशीष केशरी, रामकेश यादव, लोकेश सिंह, नरसिंह दास, रोहित दुबे, हाजी इस्लाम, राजेश प्रजापति, महेश चौबे, आयुष पटेल, आदर्श चौबे, मो. आदिल, नासिर अली, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद पटेल और विकास पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बीजेपी के पुतला दहन का कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

वाराणसी की सड़कों पर इस समय महोबा मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। जहां एक तरफ भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को भ्रामक बताते हुए पुतला दहन किया, वहीं कांग्रेस ने इस जवाबी प्रदर्शन के जरिए साफ कर दिया कि वे महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मूल घटना और कानून-व्यवस्था की विफलता से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष ओछी राजनीति कर रहा है।