Movie prime
PMC_Hospital

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम: प्रशांत किशोर ने ढहाया बीजेपी का 30 साल पुराना किला

बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर का बजा डंका, भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 18 हजार से अधिक वोटों से हराया; RJD तीसरे नंबर पर खिसकी

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

पटना (भदैनी मिरर डेस्क): बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट माने जाने वाली बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इतिहास रच दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन दशक पुराने इस अजेय किले में सेंध लगाते हुए प्रशांत किशोर ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 18,953 वोटों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा कुमारी को महज 14,085 वोटों पर ही सब्र करना पड़ा और वह मुख्य मुकाबले से पूरी तरह बाहर रहीं।

Ad
Ad

28वें राउंड तक ऐसा रहा वोटों का गणित

मतगणना केंद्र से मिले अंतिम आंकड़ों के अनुसार, 28वें राउंड तक प्रशांत किशोर की बढ़त निर्णायक हो गई थी:

  • प्रशांत किशोर (जन सुराज): 59,213 वोट

  • नीरज सिन्हा (भाजपा): 39,794 वोट

  • रेखा कुमारी (राजद): 13,260 वोट

जैसे-जैसे राउंड की गिनती आगे बढ़ती गई, प्रशांत किशोर की लीड लगातार मजबूत होती गई। 21वें राउंड में 11,893 वोटों से शुरू हुई बढ़त 28वें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते 19 हजार से अधिक के आंकड़े तक पहुंच गई।

Ad

'30 साल का किला 30 दिन में ढहा'- प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया

अपनी प्रचंड जीत और रुझानों में मजबूत बढ़त पर बोलते हुए जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "बांकीपुर में बीजेपी का 30 सालों का किला महज 30 दिनों में ढह गया है। जनता ने अब यह संदेश दे दिया है कि जब तक सरकार पढ़ाई और रोजगार पर काम नहीं करेगी, तब तक उनका यही हाल होगा। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, लेकिन क्षेत्र में बदलाव और विकास साफ नजर आएगा।"

Ad

आरजेडी सांसद मीसा भारती का हमला: 'पीके ही बीजेपी के असली प्रत्याशी'

बांकीपुर के नतीजों पर निशाना साधते हुए आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "यह भले ही भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार की हार दिख रही हो, लेकिन प्रशांत किशोर की जीत असल में भाजपा की ही जीत है। प्रशांत किशोर ही बीजेपी के असली प्रत्याशी हैं। जनता को उन्होंने असंभव वादे दिए हैं, जिनकी सच्चाई जनता को आने वाले समय में समझ आ जाएगी।"

बीजेपी ने स्वीकारी हार, प्रदेश अध्यक्ष ने दी अग्रिम बधाई

बांकीपुर में करारी हार के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर में पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के बावजूद जनसमर्थन कम रहने के कारणों की गंभीर समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने विजेता प्रत्याशी प्रशांत किशोर को जीत की अग्रिम बधाई भी दी।

तेज प्रताप यादव बोले- 'बांकीपुर से निकला बिहार के बदलाव का संदेश'

जन शक्ति परिषद (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांकीपुर से एक बड़ा राजनीतिक संदेश बाहर आया है। भाजपा अपने इस गढ़ को भी नहीं बचा सकी, जो यह साबित करता है कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश ही सर्वोपरि होता है।

जन सुराज खेमे में जश्न का माहौल

परिणामों की तस्वीर साफ होते ही पटना स्थित जन सुराज कार्यालय और मतगणना केंद्र के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। इस दौरान प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं और बांकीपुर की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया।