Movie prime
PMC_Hospital

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), 6 सितंबर को देवरिया में अनुप्रिया पटेल कार्यकर्ताओं को देंगी 2027 का टास्क

पूर्वांचल से चुनावी हुंकार भरेंगी अनुप्रिया पटेल,  प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह पटेल बोले- 50 से 60 सीटों पर लड़ने की तैयारी

Ad

 
er
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अभी भले ही दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब अपना दल (एस) ने भी मिशन 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल लगातार पूर्वांचल के दौरे पर हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी हैं।

Ad
Ad

इसी क्रम में अनुप्रिया पटेल 6 सितंबर को देवरिया पहुंचेंगी। यहां वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी।

देवरिया कार्यक्रम को लेकर अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह पटेल ने वाराणसी में प्रेसवार्ता की। उन्होंने साफ संकेत दिया कि पार्टी अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट चुकी है।

Ad

'अब लग जाइए, 2027 का चुनाव आ गया है'

अरविन्द सिंह पटेल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल लगातार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रही हैं और 6 सितंबर को देवरिया में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करेंगी।

Ad

Ad

उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिलों में जाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं के भीतर चुनावी ऊर्जा भरी जा रही है।

50 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य

2027 में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? इस सवाल पर अरविन्द सिंह पटेल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) की कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 50 से 60 सीटों पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़े।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी ताकत बढ़ाना है। उनका दावा है कि आने वाले समय में अपना दल (एस) प्रदेश की राजनीति में और मजबूत स्थिति में नजर आएगा।

पीडीए पर सपा को घेरा, बोले- 'असली पीडीए अनुप्रिया पटेल का'

प्रेसवार्ता के दौरान अरविन्द सिंह पटेल ने पीडीए की राजनीति को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए को लेकर अलग-अलग समय पर अलग-अलग परिभाषाएं सामने रखी जाती हैं, जो जनता को भ्रमित करने जैसा है।

उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) ही असली पीडीए की राजनीति करता है और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को ही वह पीडीए की वास्तविक नेता मानते हैं।

अरविन्द सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव कभी पीडीए को ब्राह्मणों से, कभी ठाकुरों से, कभी पिछड़ों से तो कभी अनुसूचित वर्ग से जोड़ते हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक छलावा करार दिया।

सपा के शासनकाल पर भी हमला

समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए वर्ग के साथ अत्याचार के आरोपों पर अरविन्द सिंह पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अपना दल (एस) गठबंधन का हिस्सा है। पार्टी का दावा है कि वर्तमान सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है।

पूर्वांचल से मजबूत संगठन बनाने पर फोकस

अपना दल (एस) की नजर अब पूर्वांचल में संगठन को और मजबूत करने पर है। अनुप्रिया पटेल के लगातार दौरे और कार्यकर्ता सम्मेलनों को 2027 की चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

6 सितंबर को देवरिया में होने वाला कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी यहां से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरने का संदेश देने की तैयारी में है।

कुल मिलाकर, अपना दल (एस) ने 2027 के लिए अपनी चुनावी तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। अब देखना होगा कि 50 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने के लक्ष्य और उत्तर प्रदेश की राजनीति में दूसरी सबसे बड़ी ताकत बनने के पार्टी के दावे को जमीनी स्तर पर कितनी मजबूती मिलती है।