Movie prime
PMC_Hospital

AAP Rift LIVE: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट! राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

राज्यसभा में आप को लगा तगड़ा झटका; राघव बोले- 'गलत पार्टी में सही आदमी था', जानें अब सदन में क्या है पार्टी की स्थिति।

Ad

 
raghav
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली/ब्यूरो। राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार (24 अप्रैल) को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के नेतृत्व में कुल 7 सांसदों ने 'आप' का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

Ad
Ad

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे दिग्गज, नितिन नवीन ने कराया मुंह मीठा
पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहाँ भाजपा अध्यक्ष निनत नवीन ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर औपचारिक फोटो सेशन भी हुआ, जिसने देश की राजनीति में खलबली मचा दी है।

Ad

दो-तिहाई बहुमत के साथ हुआ विलय
राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह कोई साधारण इस्तीफा नहीं है, बल्कि एक कानूनी विलय है। उन्होंने कहा, "राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों ने संविधान के प्रावधानों के तहत भाजपा में विलय का फैसला किया है।" संबंधित दस्तावेज राज्यसभा सभापति को सौंप दिए गए हैं।

Ad

भाजपा में शामिल होने वाले सांसद:

  • राघव चड्ढा
  • संदीप पाठक
  • अशोक मित्तल
  • हरभजन सिंह
  • विक्रमजीत सिंह साहनी
  • राजिंदर गुप्ता
  • स्वाति मालीवाल

राघव चड्ढा का छलका दर्द: 'गलत पार्टी में सही आदमी'
राघव चड्ढा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा था और अपनी जवानी के 15 साल दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है। राघव ने कहा, "मुझे महसूस होने लगा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ। अब यह पार्टी देशहित के बजाय व्यक्तिगत लाभ के लिए काम कर रही है।"

संदीप पाठक ने भी उठाए सवाल
संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़ने पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वे राजनीति में देश सेवा के मकसद से आए थे, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने उन्हें यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

अब क्या है सदन में AAP की स्थिति?
इस बड़ी टूट के बाद संसद के दोनों सदनों में आम आदमी पार्टी की ताकत काफी कम हो गई है।

राज्यसभा (Rajya Sabha) की स्थिति:
आप के पास पहले कुल 10 राज्यसभा सांसद थे। 7 के जाने के बाद अब केवल 3 सांसद बचे हैं:

  • संजय सिंह (दिल्ली)
  • नारायण दास गुप्ता (N.D. Gupta) (दिल्ली)
  • संत बलबीर सिंह सीचेवाल (पंजाब)

लोकसभा (Lok Sabha) की स्थिति:
लोकसभा में फिलहाल आम आदमी पार्टी के पास 3 सांसद हैं, जो सभी पंजाब से हैं:

  • गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर)
  • राज कुमार चब्बेवाल (होशियारपुर)
  • मलविंदर सिंह कांग (आनंदपुर साहिब)

मनीष सिसोदिया ने बताया 'गद्दारी'

इस घटनाक्रम पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब कार्यकर्ता खून-पसीना बहा रहे हैं, तब कुछ लोगों ने निजी मजबूरी और लालच में पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगा।

क्या ईडी (ED) का था दबाव?
पार्टी की पंजाब इकाई के महासचिव बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि यह अमित शाह की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि सांसदों पर ईडी की रेड के जरिए दबाव बनाया गया और राघव चड्ढा को केंद्रीय मंत्री बनाने का लालच दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई थी।