Movie prime
Ad

मोदी–ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ वाराणसी में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने किसानों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा की मांग उठाई, जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध

Ad

 
trump
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर |  आम आदमी पार्टी की वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को वाराणसी जिला मुख्यालय कचहरी पर केंद्र सरकार की मोदी–ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के माध्यम से सौंपते हुए इस समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

Ad
Ad

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच हुई इस ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंता है। न तो संसद में इस पर विस्तृत चर्चा हुई और न ही जनता के सामने इसकी शर्तें पूरी तरह स्पष्ट की गईं।

Ad

trump

किसानों और स्थानीय उद्योगों पर संकट का आरोप

जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने आरोप लगाया कि यह समझौता देश के किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित डील के तहत अमेरिकी उत्पादों पर भारत में शून्य शुल्क और भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में 18 प्रतिशत टैक्स जैसी शर्तें असंतुलित व्यापार को बढ़ावा देंगी।

Ad

प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने कहा कि सबसे गंभीर चिंता कृषि क्षेत्र को लेकर है। अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान पहले से ही संकट में हैं। ऐसे में भारतीय कृषि बाजार को विदेशी कंपनियों के लिए खोलना छोटे किसानों की आय और देश की खाद्य सुरक्षा पर सीधा हमला है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस समझौते में “अन्य उत्पाद” जैसे शब्द जोड़कर भविष्य में और अधिक क्षेत्रों को खोलने की गुंजाइश रखी गई है, जिससे स्थानीय उद्योगों और रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

trump

राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

आप नेताओं ने राष्ट्रपति से संविधान प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश देने की अपील की, ताकि इस कथित देश विरोधी ट्रेड डील को तत्काल स्थगित किया जा सके और करोड़ों किसानों व आम नागरिकों के हित सुरक्षित रह सकें।
पार्टी का कहना है कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो महंगाई बढ़ेगी, स्थानीय बाजार कमजोर होंगे और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को गहरा झटका लगेगा।

प्रदर्शन में घनश्याम पांडेय, रेखा जायसवाल, एजाज अहमद, मनीष गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, शारदा टंडन, रमेश पटेल, मोहिनी महेद्रु, गुलाब सिंह राठौड़, इमरान, अरविंद पटेल, प्रिया पटेल, सरोज शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, आकिब खान समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

 
Ad