Home वाराणसी ओलंपियन ललित उपाध्याय ने खिलाड़ियों में बांटी हॉकी किट, कहा – जीवन में आगे बढ़ाने के लिए भूख जरूरी…

ओलंपियन ललित उपाध्याय ने खिलाड़ियों में बांटी हॉकी किट, कहा – जीवन में आगे बढ़ाने के लिए भूख जरूरी…

by Ankita Yadav
0 comments

वाराणसी। जीवन मे आप तभी आगे बढ़ सकते हैं, जब आप मे आगे बढ़ने की भूख होगी। समस्या तो आती जाती हैं। उससे घबराना नहीं चाहिए। उक्त बातें ओलंपियन ललित उपाधयाय ने सोमवार को विकास इंटर कालेज में हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

Ad Image
Ad Image

ललित ने कहा कि अभाव का रोना नहीं रोना चाहिए। दुनिया में वही आगे जाता है जो समस्या का हल निकालना जानते हैं। उन्होंने कहा, मैं भी मध्यम आय वर्ग से आगे आया हूं। साथ ही कभी भी माता पिता और गुरु की बात को टालना नहीं चाहिए। ये जीवन मे बार बार नहीं मिलते हैं।

Ad Image
Ad Image

ओलंपिक में दो बार हॉकी मे कांस्य पदक जीतने वाले ललित अब तक 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। हॉकी मे पंडित के नाम से मशहूर ललित का कहना है कि हर खिलाड़ी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उसी के अनुसार अपना कार्यक्रम बनाना चाहिए।

Ad Image
Ad Image

ललित ने 100 से अधिक खिलाड़ियों को हॉकी किट वितरित किया। इसके अलावा हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी भेंट की।

Ad Image
Ad Image

इस मौके पर उत्तर प्रदेश हॉकी के उपाध्यक्ष केबी रावत व जिला ओलंपिक संघ के सचिव शम्स तबरेज शम्पू मौजूद थे। प्रेम शंकर तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment