Movie prime
PMC_Hospital

West Bengal Re-Poll: बंगाल में पुनर्मतदान के बीच भारी बवाल, फाल्टा में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर वोटिंग के दौरान फाल्टा में भड़की हिंसा; महिलाओं ने लगाया TMC पर घर जलाने की धमकी देने का आरोप

Ad

 
bangal
WhatsApp Group Join Now

Ad

कोलकाता/दक्षिण 24 परगना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को हो रहे पुनर्मतदान (Re-polling) के दौरान एक बार फिर हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर मतदान जारी है, लेकिन इसी बीच फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

Ad
Ad

फाल्टा में क्यों हुआ बवाल?

हैरानी की बात यह है कि फाल्टा में आज मतदान नहीं हो रहा है, लेकिन यहाँ माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। भाजपा समर्थकों का आरोप है कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोगों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि 4 मई को होने वाली मतगणना के दिन हिंसा फैलाने की साजिश रची जा रही है।

Ad

प्रदर्शन के दौरान एक स्थानीय महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "TMC नेता इसराफिल चौधरी ने धमकी दी है कि अगर वे जीत गए तो हमारे घरों को जला देंगे। हमने उन्हें वोट दिया है, फिर भी हमें डराया जा रहा है।" इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर तैनात CRPF और RAF की टीमों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया।

Ad

मतदान का ताजा अपडेट

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक 15 बूथों पर करीब 55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के उन केंद्रों पर, जहाँ वोटिंग चल रही है, अब तक शांति बनी हुई है। पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जा रही है।

मुख्य मुकाबला और चुनावी गणित

  • मगराहाट पश्चिम: यहाँ TMC के मोहम्मद समीम अहमद मोल्ला और BJP के गौर सुंदर घोष के बीच कांटे की टक्कर है। मैदान में कांग्रेस और ISF के प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं।

  • डायमंड हार्बर: यह क्षेत्र TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। यहाँ TMC के पन्ना लाल हलदर और BJP के दीपक कुमार हलदर के बीच मुख्य मुकाबला है।

चुनाव आयोग का कड़ा रुख

भाजपा ने इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता को जाँच के लिए नियुक्त किया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही 15 बूथों पर दोबारा मतदान का फैसला लिया गया। आयोग शनिवार शाम तक फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में भी पुनर्मतदान पर कोई बड़ा निर्णय ले सकता है।

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।