Movie prime
Ad

वोट चोरी पकड़ ली गई है, पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है और अमित शाह के हाथ कांपते हैं

‘वोट चोर गद्दी छोड़‘ महारैली पर सरकार के खिलाफ गरजे राहुल गांधी, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे

Ad

 
congress
WhatsApp Group Join Now

Ad

हमारे लिए सत्य सबसे जरूरी और मोहन भागवत को सत्ता 

सरकार के तीन शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी ’चोर’ हैं, गद्दारों को हटाना होगा-खरगे 

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने ’वोट छोड़ गद्दी छोड़’ महारैली में कांग्रेस नेता बीजेपी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर गरजे। विपक्ष के नेता और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहाकि इन लोगों ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। यह वही लोग हैं जो नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं और गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आपको इन गद्दारों को हटाना होगा। 

Ad
Ad
Ad

congress

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन में कर्नाटक कांग्रेस के सभी विधायक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।वोट चोरी के मुद्दे पर लगातार हमलावर रुख के चलते कांग्रेस का यह प्रदर्शन खासा अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के पास सत्ता है और वह वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वह 10 हजार रुपये भी देते हैं। हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर सरकार को सत्ता से हटाएंगे। कहा कि हिंदूस्तान, हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है। लेकिन मोहन भागवत कहते हैं सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है। लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए- ’विश्व सत्य को नही, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।’ यह मोहन भागवत की सोच है, यह आरएसएस की विचारधारा है।

Ad

congress

कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि वोट चोरी पर जब संसद में सफाई देने के लिए कहा गया तो अमित शाह के हाथ कांप रहे थे। राहुल गांधी ने कहाकि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं, बीजेपी के नहीं। उन्होंने कहाकि मोहन भागवत ने कहाकि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। यह  आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है। देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है। राहुल गांधी ने कहाकि कांग्रेस के डीएनए में सत्य है और उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। सत्ता में बैठे लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। इन्होंने नोटबंदी, जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। यह सब इसलिए हो रहा कि वोट चोरी हो रही है। यह लोग वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते। महारैली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडाणी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया और जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया गया।

Ad

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन होना था। मुझे घर से भी फोन आया कि आपको आना चाहिए, लेकिन जब देश के लिए जवान मर रहे हैं, इंदिरा-राजीव ने कुर्बानी दी, सोनिया ने सबकुछ त्याग दिया। मैं अपने बेटे के लिए इस लड़ाई को छोड़कर नहीं जा सकता। बेटे को कुछ भी हुआ कोई बात नहीं, मगर देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। हमें पीछे नहीं हटना है, पीछे हट जाएंगे तो मर जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने कहा कि संसद में जवाब देना एक बात है, लेकिन सरकार ने कांग्रेस के सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री ने संसद में अपने मन से जवाब दिए और गलत जानकारी पेश की।

congress

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश से जुड़े किसी भी बड़े मुद्दे पर सरकार के पास जवाब नहीं है। सरकार के तीन शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी ’चोर’ हैं, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की अर्थव्यवस्था दबाव में है और रुपया लगातार गिर रहा है, तब प्रधानमंत्री इस पर बोलने से क्यों बच रहे हैं। हमने जो बनाया, बीजेपी ने सब बिखेर दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं, लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते। पीएम ऑफिस के अधिकारी बेटिंग एप चला रहे थे, इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। 
 

Ad